अप्रैल,26,2024
spot_img

संविधान के प्रमुख वास्तुकार डॉ. अंबेडकर को बिरौल जदयू ने किया याद, कहा-दलितों, सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए लड़ी लड़ाई नहीं जाने देंगे व्यर्थ

spot_img
spot_img
spot_img
बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड मुख्यालय स्थित निर्माणाधीन डॉ.बाबा साहेब अंबेडकर स्मारक पर जिला युवा जदयू की ओर से बाबा साहेब की 130 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए युवा जदयू के जिलाध्यक्ष राम शंकर सिंह ने कहा कि बाबा साहेब भारतीय सविंधान के प्रमुख वास्तुकार थे।
उन्होंने दलितों और अन्य सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी थी। इस दौरान युवा जदयू के जिला कोषाध्यक्ष गौरव कुमार राय, युवा नेता पिंटू कुमार जिला सचिव हरेराम पासवान, अमरनाथ कुशवाहा,किशोर कुमार गुप्ता, शंभू झा,संतोष मुखिया,परमेश्वर सदा,विमलेश सदा, गंगा राम,शिवनाथ मांझी,ललन सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि कर उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
फोटो। बिरौल मे डॉ.बाबा साहेब की जयंती मनाते जदयू कार्यकर्ता।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें