अप्रैल,19,2024
spot_img

बिरौल में जगह-जगह नाकाबंदी के बीच वाहनों की शुरू हो गई जांच, मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना

spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। जिला में कोरोना मरीजों में हो रहे वृद्धि को देखते हुए जिला पदाधिकारी डॉ.त्याग राजन एस एम के निर्देश के आलोक में एसडीओ ब्रज किशोर लाल ने अनुमंडल के सभी बीडीओ, सीओ तथा थाना अध्यक्षों को विशेष निर्देश जारी किया है।

 

 

इसमें उन्होंने अपने अपने कार्य क्षेत्र में जगह-जगह नाकाबंदी कर वाहनों की जांच एवं मास्क का उपयोग नहीं करने वाले लोगों के विरुद्ध बतौर जुर्माना वसूल करने को कहा है। एसडीओ ने सभी बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्षों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने को कहां है। एसडीओ कार्यालय से आदेश जारी होते ही पुलिस हरकत में आ गई।

 

 

मंगलवार को बिरौल के सहायक थानाध्यक्ष किशोर कुणाल झा नहीं दलबल के साथ कई जगहों पर यात्री बसों का जांच कर बिना मास्क लगाए यात्री से जुर्माना वसूल किया। साथ ही अन्य वाहन चालकों से पुलिस ने प्रति व्यक्ति 50 रुपए जुर्माना वसूल किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि 25 सौ रुपए वसूल किया गया है।

 

 

जानकारी के अनुसार, एक दिन पूर्व बिरौल एवं गौड़ाबौराम प्रखंड क्षेत्र में कोरोना पोजेटिव मरीज मिलने को लेकर प्रशासन ने शख्ती अख्तियार किया है। दुसरी ओर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.फूल कुमार मिश्र ने लोगों से मास्क का उपयोग करने तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से अपने को परहेज करने की अपील की है।

फोटो। यात्री बस में जांच करते पुलिस पदाधिकारी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें