अप्रैल,19,2024
spot_img

बिरौल के गुरुकुल क्लासेस ने मनवाया ज्ञान का लोहा, किया साबित सफलता केवल शहरों की मोहताज नहीं, सात दर्जन से अधिक छात्रों ने दसवी की परीक्षा में लहराया परचम, छात्रों ने कहा-यह सब निदेशक नटवर चौधरी व केशव चौधरी के मार्गदर्शन का फल

spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। सुपौल बाजार डुमरी रोड स्थित गुरुकुल क्लासेस के सात दर्जनों से अधिक छात्रों ने दसवीं परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर पुनः साबित किया कि सफलता केवल बड़े शहरों की मोहताज नहीं। मेहनत लगन और सतत अभ्यास से बड़े से बड़े मुकाम को हासिल किया जा सकता है। जिसे बलिया निवासी पिता वैद्यनाथ झा एवं माता रामबुची देवी के पुत्र सुदर्शन झा ने सर्वाधिक 458 अंक लाकर अनुमंडल का नाम रोशन किया है।

 

 

 

संस्थान के निदेशक नटवर चौधरी और केशव चौधरी ने रेंजर साइकिल से सुदर्शन को सम्मानित किया। छात्र सोनू साफी ने 452 अंक,मोहम्मद अरशद ने 455, जेनब जमाल 452,दुर्गानंद मुखिया 448, प्रेरणा कुमारी 448, गुड्डू साहू 437,सोफिया कमाल 432, शरमीन फातिमा 430, दीपक पंडित 432,जुफेशा 430, मनीषा कुमारी 429,शारदा कुमारी 426,शफक फातिमा 424,मसलेउद्दीन अंसारी 422,सुदर्शन रॉय 417,सौरभ कुमार 412,संतोष कुमार 402,ताराकांत यादव 400,शिवम मुखिया 414,मुरारी मुखिया 412, विकास कुमार 414,राजन चौपाल 402,शिवम मुखिया 399,गोविंद साहू 397,हसन इरफान 333, हीरालाल 373, सचिन शर्मा 389,ज्योति कुमारी 361,आदित्य सिंह 377,मो.अमन 397,मो. मसीहउल्ला 320, इस्तेखार 300,समिजोहा 300 ,अब्दुल्ला 300, अमन पासवान 345,शिव शंकर 332,आदित्य साईं 344 ,अमरजीत कुमार 397, महविश जमाल 375,निधि कुमारी 360, हरिओम 319,अशरफ 300 अंक,विकास पंडित300,अमन कुमार 327, मुकुंद 326,महरूफ हसन 347,सुप्रिया भंडारी 339,शुभम झा 317,अविनाश 319,आयुष झा 300, महताब 359,राहुल कुमार 321अंक प्राप्त कर  प्रथम श्रेणी से उतीर्ण हुए।

 

 

 

सभी छात्र-छात्राओं ने कठिन मेहनत,माता-पिता के आशीर्वाद के साथ-साथ अपनी सफलता का श्रेय गुरुकुल क्लासेज फाउंडर शिक्षक नटवर चौधरी एवं निदेशक केशव चौधरी को दिया है। संस्थान के निदेशक केशव चौधरी ने सभी सफल छात्रों को मिठाई खिलाकर मुंंह मीठा कराते हुए हौसला बढ़ाया।

 

 

 

इससे पहले इसी संस्थान के छात्र अवनीश कुमार इंटर साइंस रिजल्ट में 448 अंक लेकर बिरौल अनुमंडल में सर्वाधिक अंक प्राप्त किया था। छात्रों ने कहा कि करोना जैसे विषम परिस्थिति में भी ऑनलाइन क्लास के साथ-साथ स्थिति सामान्य होने पर नटवर सर के सफल मार्गदर्शन एवं एक्स्ट्रा मेहनत से आज यह संभव हो पाई है।संस्थान विगत 8 वर्षों से लगातार बाढ़ प्रभावित एवं पिछड़ा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के संस्कार से सफलता तक के लिए दृढ़ संकल्पित है। दुसरी ओर हाटी के आदित्य कुमार झा ने 407 अंक प्राप्त किया।
फोटो। छात्र सुदर्शन झा को रेंजर साईकिल से सम्मानित करते निदेशक।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें