अप्रैल,20,2024
spot_img

चार सालो से फरार ब्राइट इंडिया परिवार कोमोडिटी इंडिया ट्रेड लिमिटेड कंपनी कोलकाता के स्थानीय प्रबंधक को बिरौल पुलिस ने दबोचा

spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। चार वर्षों से फरार चल रहे एक ब्राइट इंडिया परिवार कोमोडिटी इंडिया ट्रेड लिमिटेड कंपनी कोलकाता के स्थानीय प्रबंधक इन्द्रकांत झा को बिरौल पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के बलरा स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

वर्ष 2016 मे इनके विरुद्ध डुमरी निवासी शशिनाथ चौधरी ने 75 लाख रुपए का ठगी कर लिए जाने से संबंधित एफआईआर दर्ज कराया था। जिसे पुलिस अनुसंधान के क्रम में ठगी का मामला सत्य पाया गया। सहायक थानाध्यक्ष किशोर कुणाल झा ने बताया कि ब्राइट इंडिया परिवार कोमोडिटी इंडिया ट्रेड लिमिटेड कंपनी कोलकाता का शाखा सुपौल बस स्टेंड स्थित एक मकान में संचालन हो रहा था। जिसमे स्थानीय प्रबंधक के रुप में बलरा निवासी इन्द्रकांत झा कार्यरत थे।

इस दौरान उक्त नन बेंकिंग कंपनी ने लोगों का लाखों रुपए लेकर फरार हो गया। इस मामले में इन्द्रकांत झा के अलावा कालीकंत झा,कंपनी के मालिक हरेन्द्र राउत,मैनेजर अमरेंद्र कुमार दास को  अप्राथमिकी अभियुक्त हैं।इनमें से एक अभियुक्त कालीकंत झा की मृत्यु हो चुकी है। नामजद अभियुक्त मे मणिकांत झा को गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तार एसएसपी के पर्यवेक्षण प्रतिवेदन मे प्राप्त आदेश के आलोक किया गया है।

फोटो। बिरौल के सहायक थानाध्यक्ष किशोर कुणाल झा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें