अप्रैल,24,2024
spot_img

कोरोना है अब बीती बात, सजा दुल्हन की तरह बिरौल बाजार, धनतेरस पर उमड़ी भीड़,लगा महाजाम

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। चुनाव समाप्त होते ही अनुमंडल मुख्यालय सहित क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में  धनतेरस, दीपावली ,भाईदूज, छठ पर्व को सामग्रियों की खरीदारी करने आए लोगों की भीड़ बढ़ गई। धनतेरस को लेकर दुकानों को दुल्हन की तरह इस तरह सजाया गया जिससे संबंधित सामग्री की खरीदारी करने आए ग्राहकों को लुभाया जा सके।

 

बाजारों में भीड़ को देखने से यह पता नहीं चलता कि डब्ल्यूएचओ की ओर से कोरोना महामारी के मिलने वाले संकेत से लोग पूर्णतया अनभिज्ञ हैं या फिर इसे इग्नोर कर रहे हैं। जिसे मेडिकल विभाग के लोग शुभ संकेत नहीं मान रहे हैं।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.फूल कुमार मिश्र का माने तो आज भी मास्क लगाना और सोशल डिसटेंस का पालन प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए।

दूसरी ओर बाजारों में बढ़ते भीड़ से जाम की समस्या बढ़ने लगी है। कई दुकानदारों का कहना है कि पर्व त्योहार के समयपुलिस प्रशासन की ओर से बड़ी वाहनों को बाजार के अंदर प्रवेश करने पर रोक लगा देना चाहिए।

सुपौल बाजार के सिनेमा रोड मे उत्पन्न जाम।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें