अप्रैल,20,2024
spot_img

बिरौल में विहिप का संगठन विस्तार,लव जिहाद-धर्मांतरण के खिलाफ लोगों को सचेत करने का प्रण

spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। अनुमंडल के सभी प्रखंडों में संगठन विस्तार करने को लेकर मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद सह बजरंग दल के कार्यकर्तोओं की बैठक हुई। अध्यक्षता करते बजरंग दल के जिला मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा भगवाधारी ने मौके पर कई विहिप संगठन से जुड़े वरीय कार्यकर्ताओं को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी

मौके पर भगवाधारी ने प्रिंस नायक को संयोजक बनाने की घोषणा की। वहीं शिवकांत सहनी को सह संयोजक ,मुकेश कुमार सहनी को उप सह संयोजक, चंदन कुमार को अखाड़ा प्रमुख, अमरजीत सहनी को गौ रक्षा प्रमुख, जितेन्द्र कुमार को सेवा केन्द्र प्रमुख, गोपाल कुमार सिंह को मिलन केन्द्र प्रमुख, शंभु महतो को सत्यसंग प्रमुख व अभिषेक कुमार को मीडिया प्रभारी पद का दायित्व सौंपा

साथ ही इसकीघोषणा आगामी बैठक में करने की बात कही। बैठक को संबोधित करते  प्रिंस नायक ने कहा, शहर से लेकर गांव व टोला तक संगठन का विस्तार की जाएगी। इसके अलावे हमारे सबसे महत्वपूर्ण मुहिम समाज में बढ़ रहे लव जिहाद, धर्मांतरण व हमारे आराध्य के प्रति गलत व्यक्तव्य देने के प्रति लोगों को सचेत करने के लिए सभी ने संकल्प लिया।

मौके पर शुभम् कुमार, निखिल कुमार, कन्हैया कुमार, अमन, अभिषेक, मोहित, चंदन कुमार, महेश सहनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें