अप्रैल,20,2024
spot_img

बिरौल में मास्क को जन-जन का हिस्सा बनाने सड़कों पर उतरे अधिकारी, 62 बाइक सवार से जुर्माना

spot_img
spot_img

बिरौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। अनुमंडल क्षेत्र में थाना स्तर से चलाए जा रहे मास्क अभियान का मोनिटरिंग  एसडीपीओ दिलीप कुमार झा,अपर अनुमंडल पदाधिकारी फैजान सरवर शुक्रवार को संयुक्त रूप से किया।

 

इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने कॉलेज रोड, सुपौल बस स्टैंड स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर स्थानीय थाना पुलिस की ओर से चलाए जा रहे मास्क अभियान को लेकर सहायक थानाध्यक्ष से जानकारी ली।biraul-me

 

एसडीपीओ दिलीप कुमार झा व अपर अनुमंडल पदाधिकारी फैजान सरवर ने लगभग चार घंटे तक भ्रमण कर बिना मास्क के चलने वाले लोगों से बतौर जुर्माना वसूल किए। मौके पर उपस्थित सीओ श्रीराकेश को सुपौल बाजार के हर एक चौक चौराहे पर मास्क अभियान को आम लोगों के बीच शख्ती से पालन कराने का निर्देश दिए।biraul-me

 

इस दौरान सीओ ने दोनों पदाधिकारियों को इस अभियान में बीडीओ की प्रतिनियुक्त होने की जानकारी देते हुए कहा कि मैं बाढ़ राहत (आपदा कार्य ) कार्य मे लगा हुं। इस बात को सुनकर एसडीपीओ श्री झा ने कहा कि अब बाढ़ समाप्त हो गया है। इस अभियान को सभी पदाधिकारी और कर्मी गंभीरता से लें।biraul-me

 

सहायक थानाध्यक्ष किशोर कुणाल झा ने बताया कि 62 बाइक सवार से 34 सौ रुपए जुर्माना के रूप में वसूल किया गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।biraul-me

फोटो। बिरौल मे मास्क अभियान चलाते एसडीपीओ, अपर अनुमंडल पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारी।biraul-me

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें