मार्च,29,2024
spot_img

बिरौल-कुशेश्वरस्थान-गौड़ाबौराम के लोगों ने जाना पीएम मोदी के मन की बात

spot_img
spot_img

बिरौल-कुशेश्वरस्थान-गौड़ाबौराम के लोगों ने जाना पीएम मोदी के मन की बातबिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों के शक्ति केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से  प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुशेश्वरस्थान रिपोर्टर के अनुसार प्रखंड के सभी बूथों पर बूथ अध्यक्षों की अध्यक्षता व शक्तिकेंद्र प्रमुखों के कुशल मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को ध्यानपूर्वक सुना।

 

मंडल अध्यक्ष मणि कांत झा व महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्षा रेणु कुमारी के नेतृत्व में मसानखोन मे शक्तिकेंद्र के बूथ 109,110,111 व 112 पर   “मन की बात”कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिरौल,गौड़ाबौराम प्रखंड के विभिन्न बूथों पर लोग उपस्थित हो कर प्रधानमंत्री को सुना। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों के मंडल अध्यक्षों ने संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचानें का आह्वान किया।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Kusheshwarsthan News | बाबा की नगरी में धर्म की जय और अधर्म का होगा नाश...24 Kundli Gayatri Mahayagya की आध्यात्मिक शुरूआत, भव्य मंगल कलश यात्रा ने मन मोहा, माहौल हो उठा पवित्र

साथ ही सप्तऋषि टीम की समीक्षा किये एवं टीम के सदस्यों को टीमभावना से काम करने एवं अपने-अपने बूथों को मजबूत करने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्षों ने वैश्विक महामारी कोरोना एवं प्राकृतिक आपदा बाढ़ से खुद को बचाने,अपने आस-पड़ोस के जरूरतमंद लोगों को यथा शक्ति भोजन आदि मूलभूत सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित करने व आपदा की इस स्थिति में सरकार की ओर से गरीबों को उपलव्ध कराए जाने वाले संसाधनों को गरीबों तक सही ढंग से पहुंचे इसकी चिंता करने का आह्वान किया।बिरौल-कुशेश्वरस्थान-गौड़ाबौराम के लोगों ने जाना पीएम मोदी के मन की बात   फोटो। कुशेश्वरस्थान मे शक्ति केंद्र पर मंडल अध्यक्ष मणिकांत झा के साथ भाजपाई। फोटो। बिरौल के सुपौल पंचायत के महादलित टोला मे अध्यक्ष जितेंद्र राम के नेतृत्व में मोदी जी को सुनते भाजपाई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Biraul News | ...और जब DM Rajiv Roshan और SSP Jagunath Reddy पहुंचे डिस्पैच सेंटर JK College

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें