अप्रैल,25,2024
spot_img

बिरौल में मारपीट, फायरिंग, रोड़ेबाजी के बाद दो पक्षों के एक दर्जन से अधिक पर एफआईआर

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना के पोखराम मे बुधवार को भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट व गोली बारी के मामले में दोनों पक्षों की ओर से दिए गए आवेदन पर पुलिस ने अलग अलग प्राथमिकी दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया है।

 

सहायक थानाध्यक्ष किशोर कुणाल झा ने देशज टाइम्स को बताया कि एक पक्ष से रामकुमार चौधरी की ओर से दिए गए आवेदन में हरेराम चौधरी,प्रियंका चौधरी,हरेराम चौधरी का एक ससुराली परिजन समस्तीपुर जिला के शिवाजी नगर निवासी सहित अन्य अज्ञात के विरुद्ध वहीं दूसरे पक्ष के हरेराम चौधरी ने रामकुमार चौधरी, संतोष चौधरी,रामविलास चौधरी,निर्मला देवी सभी पोखराम निवासी व धर्मेंद्र ठाकुर,जितेंद्र ठाकुर, नीतू ठाकुर सभी पड़री निवासी सहित दस अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

 

दोनों पक्षों ने भूमि पर अपना स्वामित्व बताने का दावा प्रस्तुत किया है। बताया जाता है, यह मामला पूर्व से न्यायालय में लंबित रहने के बावजूद एक पक्ष की ओर से उक्त भूमि पर भवन निर्माण कार्य शुरू किया गया था, जिसे दूसरे पक्ष की ओर से रोके जाने के बाद विवाद बढ़ गया।

वहीं, घटना के दिन ग्रामीणों की ओर से पकड़े गए दो बाहरी व्यक्ति को पुलिस ने पूछताछ के बाद शुक्रवार को छोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले को लेकर कई बार पंचायत भी किया गया था।

फोटो। पोखराम का यह विवादित भूमि।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें