अप्रैल,23,2024
spot_img

बिरौल के 5 सौ परिवार के बीच चुड़ा, गुड़, चना, बिस्किट, मोमबत्ती, माचिस, मास्क लेकर पहुंचे पप्पू

spot_img
spot_img
spot_img

गौड़ाबौराम रिपोर्टर, बिरौल अनुमंडल डेस्क, देशज टाइम्स। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ित परिवारों के बीच लगातार सुखा राहत सामग्री वितरण कर रहे समाज सेवी संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह रविवार को प्रखंड के बगरासी पहुंचे।

जहां इन्हें अपने हाथों से 5 सौ परिवार के बीच चुड़ा, गुड़, चना,बिस्किट,मोमबत्ती, माचिस,मास्क आदि का वितरण किया। इस दौरान लोगों ने महत्वपूर्ण स्थानों पर नाव नहीं होने की शिकायत करते हुए इसकी व्यवस्था करने का आग्रह किया। समाज सेवी संजय सिंह ने कहा कि गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के जिन जिन इलाके में जा रहा हूं वहां बाढ़ पीड़ितों के बीच सरकारी नाव की व्यवस्था नहीं रहने की शिकायत मिल रही है। जो स्थानीय प्रशासन की कुव्यवस्था सामने आ रही है।

उन्होंने महत्वपूर्ण स्थानों पर नाव की व्यवस्था कराने की मांग जिला पदाधिकारी से किया है। उन्होंने बताया कि ये अपने विभिन्न सूत्रों के माध्यम से पीड़ित व विस्थापित परिवारों को तलाश कर उनके बीच सुखा राहत सामग्री उपलब्ध कराना हमारी प्रथम प्राथमिकता है। वही कर रहा हूं और आगे भी करता रहुंगा। मौके पर दिपक सिंह, पिंकू सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। biraul ke 5 soo

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Andhrathadi News| स्पीड की टक्कर आमने-सामने, दो बाइक सवार Seriously Injured

फोटो कैप्शन। बगरासी मे बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत वितरण करते संजय उर्फ पप्पू सिंह।biraul ke 5 soo

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें