अप्रैल,24,2024
spot_img

बिरौल हो बाढ़ प्रभावित घोषित, राजग की 9 सदस्यीय टीम ने की एसडीओ ब्रज किशोर से मुलाकात

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो।  प्रखंड के सभी पंचायतों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने व सरकार की ओर से प्रभावित परिवार को मिलने वाली सहायता की जानकारी लेने राजग गठबंधन के 9 सदस्यीय शिष्टमंडल एसडीओ ब्रज किशोर लाल से उनके कार्यालय में भेंट की।

 

इस दौरान शिष्टमंडल में मौजूद प्रदेश से लेकर जिला एवं प्रखंड स्तरीय लोजपा, भाजपा,जदयू के पदाधिकारियों ने बिरौल प्रखंड के सभी 26 पंचायतों को पूर्ण रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने के लिए अपने स्तर से अनुसंशा करने का आग्रह करते हुए इससे संबंधित एक मांग पत्र एसडीओ को सौंपा।

 

यह भी पढ़ें:  Indian Railway | Bihar News | Bihar Special Train | रेल यात्री कृपया ध्यान दें....Darbhanga, Samastipur, Muzaffarpur के लिए अनारक्षित Special Trains की भरमार, Summer Special Trains की बहार

शिष्टमंडल ने पुरे क्षेत्र में नाव परिचालन,प्लास्टिक,सुखा राशन,पशु चारा,सर्पदंश से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारी आदि की जानकारी ली।

शिष्टमंडल में लोजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रभाकर ठाकुर,भाजपा के वरिष्ठ नेता व शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार झा, पूर्व जिला महामंत्री शिवजी प्रसाद यादव, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी,भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार सहनी, रामविलास भारती, गौड़ाबौराम मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह, भगवान ठाकुर,जिबछ पासवान,रणविजय यादव,शिवशंकर पासवान,जयनारायण सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें