अप्रैल,26,2024
spot_img

बिरौल में मुंबई से आए एक ही परिवार के दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने किया बांस-बल्ला लगाकर उनके घर को सील

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। दो दिन पूर्व अफजला पंचायत के स्टेशन रोड स्थित पॉजिटिव  पाए गए एक परिवार के दो सदस्यों के घर को प्रखंड प्रशासन ने बांस बल्ले से सील कर दिया।

बीडीओ जितेंद्र कुमार एवं सहायक थानाध्यक्ष किशोर कुणाल झा ने संयुक्त रूप से बताया कि होली के अवसर पर मुम्बई से बिरौल आए पति पत्नी को तीन दिन पूर्व बिरौल सीएचसी मे कोविड19 का जांच कराया गया था। इसमें ये दोनों पोजेटिव पाए गए।

हालांकि ये दोनों व्यक्ति गौड़ाबौराम प्रखंड के एक गांव के रहने वाले हैं लेकिन अफजला स्टेशन रोड मे ये अपना आवासीय मकान बना रखे हैं।वर्तमान समय में इस मकान में रहने के कारण इसे सील कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Biraul News | Begusarai G.D college से लौट रहे बिरौल के युवक रोशन की हत्या, भाई रंजन ने कहा, गाड़ी से कुचलकर मेरे भाई को मार डाला!

दोनों मरीजों को दवा उपलब्ध कराते हुए सीएचसी के चिकित्सक की देखरेख में रखा गया है। साथ ही कोरोना का गाइडलाइन का अनुपालन करने को कहा गया है। टीम मे प्रभारी सीआई आशुतोष कुमार सिंह और अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

पॉजिटिव पाए गए मरीज के घर को सील करते पदाधिकारी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें