अप्रैल,19,2024
spot_img

नागेश्वरी यदुनाथ संस्कार भवन का लोकार्पण, बोले कामेश्वर चौपाल-मिलेगा इलाके के लोगों को लाभ

spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। सहरसा जिले के चैनपुर में नागेश्वरी यदुनाथ संस्कार भवन का लोकार्पण किया गया। यह लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक व पूर्व विधान पार्षद सह राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास अयोध्या के सदस्य कामेश्वर चौपाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर पूर्व सह क्षेत्र प्रचारक रामकुमार तथा विशिष्ट अतिथि कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री आलोक रंजन बिहार सरकार तथा डॉ.प्रो. नरेश झा ने संयुक्त रूप से किया।

 

 

 

बतौर मुख्य कामेश्वर चौपाल ने  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नागेश्वरी यदुनाथ संस्कार भवन का होने वाले निर्माण पर विशेष चर्चा करते हुए कहा कि इससे इस क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने अयोध्या के रामजन्म भूमि से लेकर सहरसा के पूर्व इतिहास आदि पर प्रकाश डाला। इसके अलावा आर एस एस के रामकुमार, मंत्री आलोक रंजन ने अपने अपने विचारों को रखा।

 

 

 

यहां आए सभी आगंतुकों को स्थानीय छात्राओं ने आरती व पुष्प से उसके आयोजन कर्ता द्वारा बाद पाग व चादर से सम्मानित किया गया। सहरसा से पटना जाने के क्रम मे बिरौल मे कामेश्वर चौपाल जी का गणमान्य लोगों ने स्वागत किया।

फोटो। संबोधित करते हुए कामेश्वर चौपाल एवं मंचासीन अन्य आगंतुकगण।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें