अप्रैल,26,2024
spot_img

भारत की आत्मा को समझना है तो उसका सांस्कृतिक दृष्टिकोण देखो, बिरौल में याद आए दीनदयाल

spot_img
spot_img
spot_img
बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार झा के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती समारोह बिरौल सेंट्रल स्कूल पर आयोजित किया गया। इसमें भाजपा एवं बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय  के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मौके पर मनोज कुमार झा ने कहा,पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था, भारत की आत्मा को समझना है तो उसे राजनीति अथवा अर्थनीति के चश्मे से न देखकर सांस्कृतिक दृष्टिकोण से ही देखना होगा। भारतीयता की अभिव्यक्ति राजनीति की ओर से ना होकर उसकी संस्कृति की ओर से ही होगी।
वह कहते थे, विश्व को भी यदि हम कुछ सिखा सकते हैं तो उसे अपनी सांस्कृतिक सहिष्णुता एवं कर्तव्य प्रधान जीवन की भावना की ही शिक्षा दे सकते हैं। राजनीति अथवा अर्थनीति कि नहीं। उसमें तो शायद हमको उनसे ही उल्टे कुछ सीख ना पड़े।
मौके पर भाजपा बिरौल मंडल अध्यक्ष राजकुमार सहनी, बजरंग दल के प्रखंड संयोजक प्रिंस कुमार, सहसंयोजक शिवकांत साहनी, भाजपा युवा नेता रवि साहनी,भाजपा महामंत्री घूरन पासवान, बिट्टू झा,शुभंकर झा सहित कई कार्यकर्ताओं मौजूद थे।(bharat ki aatma)
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Biraul News | Begusarai G.D college से लौट रहे बिरौल के युवक रोशन की हत्या, भाई रंजन ने कहा, गाड़ी से कुचलकर मेरे भाई को मार डाला!

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें