अप्रैल,19,2024
spot_img

#BiraulNews-बाढ़ से बिगड़े हालात, कांग्रेसियों ने कहा जनजीवन बिगाड़ सोई नीतीश सरकार

spot_img
spot_img
बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। बाढ़ की विभिषिका से आम जनजीवन की बिगड़ती स्थिति को लेकर अनुमंडल कांग्रेस कमेटी की ओर से एक दिवसीय धरना दिया गया।
अनुमंडल परिसर मे आयोजित इस कार्यक्रम को धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि शंकर कुमार झा ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना मे बेतहाशा वृद्धि के दौर में राज्य की स्वास्थ्य सेवा बदहाली से गुजर रहा है। बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है लेकिन राज्य सरकार आम जनजीवन की बिगड़ती हालात को सुधी लेने के बजाए लोगों को अपने हाल पर छोड़ रखा है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आम लोगों की समस्या से कुछ लेना देना नहीं सिर्फ उन्हें अपनी कुर्सी की चिंता बनी रहती है। प्रदेश प्रतिनिधि श्री झा ने कहा कि अनुमंडल कांग्रेस कमेटी इस धरना के माध्यम से राज्यपाल को इस क्षेत्र के समस्याओं के समाधान के लिए ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूं कि बाढ़ समस्या का स्थायी निदान जल्द से जल्द से हो, कोरोना महामारी के बाद भी प्रखंड स्तरीय अस्पतालों में चिकित्सक की कमी व स्वास्थ्य व्यवस्था का घोर अभाव है।
गरीब बेसहारा मरीजों के लिए प्रखंड के अस्पताल में समुचित ईलाज,ठहरने की मुफ्त व्यवस्था कराने ,खंडर बन चुके उद्योगों व ग्रामोद्योगों का जल्द जीणोद्धार हो,विगत 6 माह से बंद शिक्षण कार्य, मोटरवाहन, होटल उद्योग, वैश्विक महामारी से बंद हुए कार्यों से जुड़े लोगों को जीवन रक्षा के लिए अगले 6 माह तक 15 हजार आर्थिक सहायता सरकार दें।क्षति ग्रस्त सड़कों, पुल पुलिया को चिन्हित कर अतिशिघ्र निर्माण कराने सहित दस सूत्री मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में एनडीए सरकार हर मायने में विफल है। कार्यक्रम के बाद एक शिष्टमंडल एसडीओ को ज्ञापन सौंपते हुए इसे राज्यपाल को भेजने का आग्रह किया।badh se begre halaat
धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिलीप आचार्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मौके पर अच्युतानंदन ठाकुर,राममदन यादव, सीताराम झा, पालन झा,अश्विनी ठाकुर,सुरेन्द्र आचार्य, दिलीप झा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। badh se begre halaat

फोटो। अनुमंडल परिसर मे धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता।badh se begre halaat
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Samastipur News | Kusheshwarsthan जुरौना चैती दुर्गापूजा में शराब परोसने आया था Samastipur RJD अध्यक्ष का बेटा, ठूंसकर लाया था दारू, शार्गिंद के साथ धराया

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें