अप्रैल,20,2024
spot_img

बाढ़ पीड़ितों की विकराल समस्याओं को समेटे पूर्व MLA इजहार मिले SDO साहेब से कहा…

spot_img
spot_img
बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के पूर्वी इलाके मेa बाढ़ की मौजूदा हालात की जानकारी लोगों से लेने के बाद पूर्व विधायक डॉ.इजहार अहमद ने एसडीओ ब्रज किशोर लाल से उनके कार्यालय में भेंट की।
इस क्रम में पूर्व विधायक ने अनुमंडल के किरतपुर, गौड़ाबौराम,बिरौल तथा कुशेश्वरस्थान मे बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच प्रशासन द्वारा किए जा रहे सहायता आदि की समीक्षा की। एसडीओ ने संबंधित अंचल कार्यालय की ओर से भेजे जा रहे प्रतिवेदन पर भी चर्चा करते हुए स्थिति पर स्वयं नजर रखने की बात कही। (badh pirito ki bikraak samasyao ko samete)
पूर्व विधायक डॉ.इजहार अहमद ने कोसी, कमला तथा गेंहूआ नदी के बीच बसे पंचायतों को बाढ़ ग्रस्त घोषित करते हुए प्रभावित परिवार के बीच अविलंब राहत कार्य शुरू कराने की बात एसडीओ से कही। (badh pirito ki bikraak samasyao ko samete)
इससे उन लोगों को तत्काल समस्या का समाधान हो जाए। एसडीओ से भेंट करने के बाद पूर्व विधायक डॉ.इजहार अहमद ने देशज टाइम्स को बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी के साथ बाढ़ की वर्तमान हालात को लेकर समिक्षा की गई। (badh pirito ki bikraak samasyao ko samete)
इस दौरान पूर्व विधायक ने एसडीओ से जिन महत्वपूर्ण स्थानों पर नाव की आवश्यकता है वहां अविलंब नाव का परिचालन कराने व बाढ़ प्रभावित परिवारों की सूची अंचल कार्यालय से जल्द प्राप्त कर कागजी प्रक्रिया पूरी करने की बात कही,  जिससे सरकार की ओर से निर्धारित किए गए 6 हजार रुपए लाभुकों के खाते मे चला जाए। (badh pirito ki bikraak samasyao ko samete)
पूर्व विधायक ने देशज टाइम्स को बताया, बाढ़ सहायता को लेकर एसडीओ के साथ उनकी सकारात्मक बात हुई है। (badh pirito ki bikraak samasyao ko samete)बाढ़ पीड़ितों की विकराल समस्याओं को समेटे पूर्व MLA इजहार मिले SDO साहेब से कहा...
फोटो। बाढ़ की मौजूदा हालात पर एसडीओ से वार्ता करते पूर्व विधायक।
यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Elections | Aurangabad News | एक बूथ, वोट पड़े सिर्फ 3...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें