अप्रैल,26,2024
spot_img

4 सालों की तपस्या के बाद बिरौल के शहीद भगत सिंह स्मारक परिसर का जीर्णोंद्धार शुरु

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। अनुमंडल का एकमात्र शहीद भगत सिंह स्मारक परिसर का जीर्णोंद्धार करने की तैयारी शुरू हो गई। इसके सौंदर्यीकरण के लिए पिछले चार वर्षों मे विभिन्न स्तरों से पहल की जा रही थी। बावजूद, स्मारक को पूर्ण रूप से सजाने के प्रति जनप्रतिनिधि संवेदनशील नहीं दिखे।

हांलाकि शहीद भगत सिंह स्मारक को तत्काल कुछ राहत मिलने के आसार नजर आ रहा है। चूंकि इस क्षेत्र के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह अपने एच्छिक कोष से इसके चबूतरा निर्माण के अलावे इसके सौंदर्यीकरण के लिए 6 लाख 94 हजार रुपए प्रदान किया है। इसका निर्माण कार्य स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल-2 बेनीपुर की ओर से की जाएगी।

विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह ने देशज टाइम्स को बताया कि इस क्षेत्र में एकमात्र शहीद भगत सिंह का स्मारक है। इसका सौंदर्यीकरण होना जरूरी है। इसके तहत संबंधित विभाग के निर्देश पर कनीय अभियंता मनीष कुमार ने शहीद भगत सिंह स्मारक चबूतरा निर्माण कार्य का सोमवार को जायजा लिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Keoti News| Madhubani News | दरभंगा-जयनगर NH 527B बना हादसों का हॉट स्पॉट...Madhubani और Darbhanga के तीन लोगों की मौत

इधर संस्था के अध्यक्ष पप्पू सिंह उर्फ राम सिंह के साथ कनीय अभियंता ने स्थल का निरीक्षण करने के बाद कार्य योजना तैयार कर उसका मापी की। कनीय अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 4 सालों की तपस्या के बाद बिरौल के शहीद भगत सिंह स्मारक परिसर का जीर्णोंद्धार शुरुदेशज टाइम्स तस्वीर कैप्शन : शहीद भगत सिंह स्मारक का जायजा लेते अभियंता। विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें