दरभंगा,देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा में एक युवक की गोलीमारकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है।उसकी लाश जिले के सदर थाना क्षेत्र के दोनार गुमटी के निकट रविवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर प ड़ी मिली।
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव बरामद किया। युवक के सिर में दो गोली मारी गई है। युवक कबीरचक पंचायत के वाजितपुर निवासी ललन यादव है। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात लगभग 11 बजे के आसपास लोगों ने तेज आवाज सुनी। लोगों को लगा कि किसी ने पटाखा फोड़ा होगा। लेकिन सुबह में पता चला कि एक युवक की हत्या की गई है। इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है।
बताया गया है कि जिस रेल ट्रेक से शव मिला है वहां से निकली सड़क कटहरिया को जोड़ती है। गोली युवक की पेट और आंख में मारी गई है। बताते हैं कि जिस तरह से गोली मारी गई है, उससे किसी से गहरी दुश्मनी की आशंका है। पुलिस इस विषय पर जांच कर रही है।
युवक की पहचान बहादुरपुर थानाक्षेत्र के गंज बाजीतपुर निवासी खुसरू यादव के पुत्र लालन यादव 25 के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह ने पोस्टमार्टम के लिए शव को दरभंगा मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेजा है। घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक मारे गए युवक का भी चरित्र आपराधिक रहा है। वह अब से 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।