अप्रैल,26,2024
spot_img

मुंबई से बाइक से पहुंचा गायघाट, क्वरंटाइन सेंटर में बाइक से पेट्र्रोल निकाल खुद को लगा ली आग

spot_img
spot_img
spot_img

मुजफ्फरपुर,देशज न्यूज। मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड के कमरथू कन्या विद्यालय स्थित एकांतवास केंद्र में गुरुवार की देर रात एक प्रवासी ने कमरे से बाहर निकलकर आग लगा ली।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम उसे लेकर स्थानीय पीएचसी अस्पताल पहुंची। उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरोंं ने उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार वह प्रवासी पूर्णिया जिले का रहने वाला है जो मुंबई से अपने बाइक से ही मुजफ्फरपुर के कमरथू  में अपने ससुराल आया था। ससुराल वालों ने सुरक्षा के ख्याल से उसे  एकांतवास केंद्र में रखा था।

यह भी पढ़ें:  Update Patna Fire | Bihar News| Patna News| Patna Junction के होटल पाल में लगी आग में अब तक छह लोगों की जिंदा जलकर मौत, 20 से अधिक झुलसे, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

साथ रह रहे लोगों ने बताया कि एक सप्ताह से सेंटर में रह रहे वह प्रवासी थोड़ा परेशान था। अन्य  प्रवासियों का कहना है कि उस प्रवासी की बाइक एकांतवास  में ही है जिससे पेट्रोल निकाल उसने खुद को आग लगा ली।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें