अप्रैल,26,2024
spot_img

नवादा में एक ही परिवार के 6 लोगों को करैत सांप ने काटा, 3 की मौत, ग्रामीणों ने सांप को मार डाला

spot_img
spot_img
spot_img

नवादा, देशज न्यूज। नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शुक्रवार की रात एक घर में दो बच्चियों सहित छह लोगों को करैत सांप ने डंस  लिया।  शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी दौड़े और ओझा से  रात भर झाड़ फूंक  करवाते रह गए।

सर्पदंश के शिकार  लोगों की तबीयत जब ज्यादा खराब हुई तो लोग उन्हें सुबह सिरदला पीएचसी लेकर पहुंचे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया, उनमें से तीन लोगों की मौत हो गई है।

बताया जाता है कि अर्जुन राजवंशी की  नतिनी सुरभि कुमारी उम्र 05 वर्ष व  रिया कुमारी उम्र 07 वर्ष के साथ सभी लोग जमीन पर ही रात में सोये थे।  ग्यारह बजे रात में करैत ने दोनों को डंस लिया। परिजनों ने घर से निकलकर भाग रहे  करैत सांप  को लाठी से मार दिया। तीसरी मौत 9 वर्षीय सुरेंद्र की हुई। वहीं, अन्य लोगों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें:  Update Patna Fire | Bihar News| Patna News| Patna Junction के होटल पाल में लगी आग में अब तक छह लोगों की जिंदा जलकर मौत, 20 से अधिक झुलसे, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें