अप्रैल,26,2024
spot_img

तेजस्वी महागठबंधन सरकार के जुगाड़ में, लगाया बाहुबली अनंत सिंह-रीतलाल यादव को काम पर

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। तेजस्वी ने नई टीम चुनाव परिणाम पक्ष में सीधे नहीं आते देख बनाई है। चुनावी नतीजों के बाद बहुमत से पीछे रहने के बावजूद तेजस्वी

महागठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में जुटी हुई है और जेल में बंद बाहुबली अनंत सिंह के साथ अपराध से राजनीति में आकर पहली बार दानापुर से MLA बने रीतलाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। तेजस्वी ने “महागठबंधन सरकार” के जुगाड़ के लिए जो टास्क फोर्स बनाई है, उसमें मनी और पॉलिटिक्स के हिसाब से भी काम दिया गया है। तीनों तरह के लोग इस मुहिम में जुट गए हैं। विरोधी दल से लेकर निर्दलियों को भी साधने के लिए तेजस्वी ने अपने इन सेनापतियों को टास्क सौंप दिया है। इन्हें सबकुछ पक्का कर राजद प्रवक्ता से समन्वय करना है।

अनंत सिंह और रीतलाल यादव निर्दलीय से लेकर जो भी विरोधी दल के छोटे घटक दल हैं या फिर जो दल महज एक-दो सीटों पर ही जीत पाए हैं, उन्हें महागठबंधन के लिए तैयार करें। हालांकि ये सभी रणनीति गुप्त तरीके से बनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Madhubani Court News| नाबालिग लड़की का दुष्कर्मीं...दरिंदे मनोज को 20 साल की सजा, POCSO Court Special Judge Divesh Kumar का कड़ा फैसला

तेजस्वी यादव ने उन नेताओं को भी जिम्मेदारी दी है, जो पैसे के मामले में मजबूत हैं मैनेजमेंट में भी आगे हैं। इस हिसाब से तेजस्वी यादव ने एमएलसी सुनील सिंह और राज्यसभा सांसद अमरेंद्र धारी सिंह पर भरोसा जताया है। इनके सहयोग के लिए मनोज झा को भी लगाया है, ताकि बात बने तो वह उसे अंजाम तक पहुंचाने में कामयाब हो जाएं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें