अप्रैल,19,2024
spot_img

तारकिशोर प्रसाद होंगे बिहार के अगले डिप्टीCM, सुशील मोदी को केंद्रीय कैबिनेट में मिलेगी जगह

spot_img
spot_img

पटना,देशज न्यूज। बिहार (Bihar) की एनडीए (NDA) सरकार में लंबे अरसे से उप मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे सुशील मोदी (Sushil Modi) को अब  केंद्र सरकार की कैबिनेट में नई जिम्मेदारी दी  जा रही है. उनकी जगह बिहार के अगले उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) होंगे।

तारकिशोर प्रसाद कटिहार से बीजेपी के विधायक चुने गए हैं. सुशील मोदी को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिलेगी. यानी कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और सुशील मोदी की जोड़ी अब जुदा हो जाएगी। नीतीश कुमार कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए (NDA) की रविवार को बैठक हुई. इसमें नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को सर्वसम्मति से बिहार एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। तारकिशोर प्रसाद को रविवार को भाजपा विधानमंडल दल का नेता सर्वसम्मति से चुना गया. उनके नेता चुने जाने पर सुशील मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Elections | RJD का फिर फूटा लालटेन...Bulo Mandal...निकले...JDU में गए... हाथ से छिटक गई रे...

इसके बाद यह साफ हो गया था कि सुशील कुमार मोदी (Sushil Modi) अब बिहार के उप मुख्यमंत्री नहीं होंगे. उनकी जगह डिप्टी सीएम किसे बनाया जाएगा। इसको लेकर दोपहर तक स्थिति साफ नहीं हुई थी हालांकि नीतीश कुमार ने साफ कर दिया था कि जल्द ही पता चल जाएगा कि अगला उप मुख्यमंत्री कौन होगा।

सुशील मोदी ने तारकिशोर प्रसाद को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा होते ही ट्वीट किया ”भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया कि शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा. आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूंगा. कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | Gaighat News | पहुंचे BDO, गायघाट पुलिस की अन्याय पर मरहम कब!...Indefinite Fast Continues

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें