अप्रैल,25,2024
spot_img

#SitamarhiNews-सीतामढ़ी से तेलंगाना के लिए निकली 55 मजदूरों से भरी बस लापता

spot_img
spot_img
spot_img

सीतामढ़ी, देशज न्यूज। सीतामढ़ी से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां के डुमरा प्रखंड के बछारपुर व शिवहर गांव से तेलंगाना के लिए 55 मजदूरों को लेकर निकली बस रास्ते से लापता हो गई है। पंद्रह अगस्त के बाद से बस का कहीं पता नहीं है।

जानकारी के अनुसार, बस में मजदूरों को वहां मजदूरी कराने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी बीच मंजिल पर पहुंचने से पहले ही बस लापता हो गई है।आज 17 तारीख तक बस गंतव्य तक नहीं पहुंची है। चितिंत परिजनों ने स्थानीय डुमरा थाना पुलिस को जानकारी देते परिजनों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। डुमरा पुलिस तहकीकात में जुटी है।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Election 2024 | Bihar News | HOT-DAY | Hot Weather | बिहार में Voting की Timing Change...अब इतने बजे पड़ेंगे Vote

परिजनों का थाना पर कहना था, बस पर सवार किसी भी शख्स से बात नहीं हो पा रही है। जिस गांवों के  मजदूर हैं वहां मातमी सन्नाटा है।परिजनों का कहना है, बस को 15 अगस्त को ही पहुंच जाना चाहिए था, बस में सवार लोगों से 15 अगस्त की रात 11 बजे तक संपर्क हो सका था। बाद में सभी से संपर्क टूट गए। सभी लोगों के मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगे। आशंका है, बाढ़ के कारण परेशानी हुई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News | Chhapra News | आर्केस्ट्रा की आड़ में युवक का मर्डर...दोस्त के साथ गया नाच देखने, मिली गाछी टोला से लाश

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें