अप्रैल,26,2024
spot_img

छपरा में मिला कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट पर, तत्काल पहला माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना मोहम्मदपुर

spot_img
spot_img
spot_img

छपरा। जिले के दरियापुर प्रखंड के महमदपुर गांव को सारण का पहला माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। सिविल सर्जन डॉ जनार्दन प्रसाद सुकुमार ने गुरुवार को बताया कि महमदपुर गांव में एक व्यक्ति को कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार पाया गया है, जिसके कारण उसे माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। उस जोन में आने वाले सभी व्यक्तियों का सैंपल कलेक्शन कर कोविड-19 की जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Ladniya News | लदनियां में गेहूं के भूसे में लगी आग में 70 साल के बुजुर्ग कृषक की जिंदा जलकर मौत

उन्होंने बताया कि माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाने के बाद वह स्वयं जाकर उसका निरीक्षण किए। कोरोना वायरस के संक्रमण के शिकार व्यक्ति से उन्होंने मुलाकात भी की और कोविड-19 के प्रोटोकॉल के लिए किए गए सभी उपायों का जायजा लिया।

सीएस ने बताया कि उस गांव को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर कंटेनमेंट जोन में आने वाले सभी व्यक्तियों के सैंपल ली गई और सैंपल जांच में सभी व्यक्ति निगेटिव पाए गए। पॉजिटिव पाए गए एक व्यक्ति को होम आईसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को सूचित किया गया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें