अप्रैल,19,2024
spot_img

SamastipurNews:छठ की धूम के बीच पटाखा लेने जा रहे युवक को गोलियों से भूना,मिले 12 खोखे

spot_img
spot_img

समस्तीपुर, देशज न्यूज। छठ पर्व की धूम के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग कर अपराधियों ने मुफ्फसिल थाना इलाके के बिशनपुर में विकास कुमार उर्फ डुगडुगी की गोली मारकर हत्या कर दी।इससे पूरे इलाके में छठ मना रहे लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब छठ पूजा में लोग लीन थे। घाटों पर डीजे और पटाखों की धुन गूंज रही थी। इसी बीच अपराधियों ने अपने मंसूबे को साकार कर लिया।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | Muzaffarpur में चंद जमीनी टुकड़ों की खातिर DJ ट्रॉली से कुचलकर भाई का Murder

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डुगडुगी उस दौरान  घर से निकलकर चौक पर पटाखा लेने जा रहा था। इसी बीच उसपर फायरिंग की गई, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खून से लथपथ उसका शव बीच सड़क पर ही पड़ा रहा। पटाखे और डीजे की आवाज के सामने गोली की आवाज दब गई। बाद में परिजनों को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। घटना स्थल से पुलिस ने 12 खोखे बरामद किए हैं। डुगडुगी के परिजनों ने पंचायत की मुखिया के पति मृत्युंजय ठाकुर पर हत्या का आरोप लगाया है। वैसे डुगडुगी का भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है ।

यह भी पढ़ें:  Dial 112 In Bihar | बिहार में Retired Army संभालेंगे Dial 112 की Straying

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें