अप्रैल,27,2024
spot_img

#SamastipurNews-समस्तीपुर में पूर्व मुखिया के घोड़े की गोली मारकर हत्या, पूरा बिहार सन्न

spot_img
spot_img
spot_img

समस्तीपुर, देशज न्यूज। अब बिहार में बेजुबान भी सुरक्षित नहीं रहे। ताजा मामला पटोरी के इनायतपुर का है। यहां अपराधियों ने एक घोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से पूरा इलाका या समस्तीपुर ही नहीं संपूर्ण बिहार सन्न है।

 

जानकारी के अनुसार, पटोरी थाना के इनायतपुर में अपराधियों ने दक्षिणी धमौन के पूर्व मुखिया जितेंद्र राय के घोड़े की गोली मारकर बीती रात हत्या कर दी। अपराधियों की गोली से घोड़े की हत्या से पूरे इलाके के लोगों में आक्रोश व सनसनी फैल गई।

घोड़े की हत्या की खबर मिलते ही लोगों का मजमा जुट गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची।मामले की जांच में जुट गई। हत्या के पीछे की वजह क्या है, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। इसके पीछे किसका हाथ है यह भी पता लगाया जा रहा है। घोड़े से किसकी दुश्मनी थी यह भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। वहीं, जितेंद्र राय ने घोड़े का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से किया। मौके पर लोगों की आंखें छलक उठी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | हे ईश्वर !! रामचंद्र के उपकार का ऐसा सिला....शादी में काल को न्यौता...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें