अप्रैल,18,2024
spot_img

समस्तीपुर में चिमनी के रात्रि प्रहरी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने कलेजा,मुंह व हाथ में मारी कई गोलियां, मौके से कई खोखे बरामद

spot_img
spot_img

समस्तीपुर। जिले के हसनपुर थाना अंतगर्त बीरपुर गांव कालिका ईट उद्योग के रात्रि प्रहरी ब्रह्मदेव पासवान को अपराधियों ने सोमवार की देर रात एक बजे गोली मारकर हत्या कर दी,घटना स्थल से लगभग एक दर्जन खोखा पुलिस को मिला है। सूत्रों के अनुसार करीब 6 की संख्या में आये अपराधियों ने मृतक के कलेजा,मुँह व हाथ मे कई गोली मारी और फायरिंग करते हुए भाग गया। गोली चलने की आवाज सुनकर चिमनी पर कार्य कर रहे अन्य मजदूर पहुंचे तो देखा कि ब्रह्मदेव पासवान खून से लथपथ पड़ा हुआ है। जिसके कुछ देर बाद मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | Gaighat News | थानाध्यक्ष पर करो कार्रवाई...गायघाट में पुलिस की कार्यशैली से आक्रोशित लोग उतरे बेमियादी अनशन पर

घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष अजित कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। पुलिस ने घटना में संलिप्त अपराधियों की जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।बतादें की सोमवार को ही दरभंगा प्रमंडल के पुलिस महानिरीक्षक अजिताभ कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपराध पर अंकुश लगाने को लेकरपुलिस पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठक किया थाऔर बीती रात ज़िले में एक साथ तीन घटना घटित हो गई, दूसरी घटना पटोरी थाना क्षेत्र के बांध पर एक महिला का बलात्कार कर हत्या कर दिया गया है वहीं नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मे एक वयक्ति को गोली मारकर अपराधी फरार हो गया!

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें