अप्रैल,19,2024
spot_img

कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन में बिहार राजद के दो और माले के एक विधायक समेत उनके समर्थक 17 नामजद के अलावे एक हजार अज्ञात पर  एफआईआर 

spot_img
spot_img

रोहतास।. बिहार में करोना जो ना कराए। गाइडलाइन जारी है। उल्लंघन करना महंगा पड़ सकता है अगर प्रशासन और सरकार चाहे। सो, यहां सरकार और प्रशासन दोनों की चाहत है कि  रोहतास जिले के तीन विधायकों को गाइडलाइन नहीं मानने का भूत उतारा जाए। तीनों विधायकों को गाइडलाइन नहीं मानना महंगा पड़ा है।

 

 

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Muzaffarpur Court में तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी पर परिवाद वाला आपराधिक मुकदमा

 

 

जानकारी के अनुसार, बिना अनुमति के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर भीड़ इकट्ठा करने तथा गाइडलाइन का पालन न करने के आरोप में नोखा के राजद विधायक व पूर्व मंत्री अनिता देवी, दिनारा के राजद विधायक विजय मंडल तथा काराकाट से माले विधायक अरुण कुमार पर एफआईआर दर्ज की गई है।

 

 

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Bhagalpur News| कुख्यात Niranjan Yadav की गोली मारकर हत्या, फोन किया, बुलाया...20 मिनट बाद मिली लाश

नासरीगंज के अंचलाधिकारी श्यामसुंदर राय ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल, रविवार की रात नासरीगंज के बाराडीह गांव में राजद के स्थानीय नेता रामनाथ यादव ने त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान में चैता कार्यक्रम का आयोजन किया था।

 

 

 

 

इन दिनों रामनाथ यादव के विधानपरिषद का चुनाव लड़ने की चर्चा है। उसी को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम में विधायक अनीता देवी, विजय मंडल तथा अरुण कुमार शामिल हुए थे। साथ ही जिला परिषद के अध्यक्ष नथनी पासवान, डिहरी की प्रखंड प्रमुख पूनम देवी जिला पार्षद मनोज कुमार सहित 17 नामजद के अलावे 800 से 1000 अज्ञात लोगों पर यह मुकदमा दर्ज कराया गया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें