मई,8,2024
spot_img

बिहारशरीफ में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों का हमला, सड़कों पर काटा बवाल, आगजनी, पुलिस पर पत्थरबाजी, विरोध में पुलिसिया लाठीचार्ज, रोड़ेबाजी में कई जख्मी

spot_img
spot_img
spot_img
बिहारशरीफ। जिले के चंडी में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों ने बुधवार को जमकर बवाल काटा। अतिक्रमणकारी सड़क पर आगजनी कर पुलिस पर रोड़ेबाजी कर दी। जिसके बाद पुलिस को लाठियां चलानी पड़ा।
न्यायालय के आदेश पर बुुुधवार को अतिक्रमनकारियों को हटाने के लिए सीओ कुमारी आंचल, बीडीओ अवधेश कुमार राय, प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रोदय प्रकाश भारी संख्या में सुरक्षा बलों के साथ चंडी पहुंचे। पुलिस ने सड़क किनारे बने दुकानों और मकानों पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया।इस पर आक्रोशित अतिक्रमणकारियों ने जमकर हंगामा किया। सड़क जाम हटाने के दौरान पुलिस पर रोड़ेबाजी कर दी गई। जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
रोड़ेबाजी में एक महिला पुलिस कर्मी को मामूली चोट आई है। मुहाने नदी किनारे व ट्रेकर स्टैंड के समीप के झोपड़ियों, गुमटियां व कच्चे-पक्के मकानों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। सीओ ने बताया कि सड़क किनारे बनी दुकानों, झोपड़ियों व गुमटियों को हटा दिया गया। यह अभियान जारी रहेगा। बुलडोजर चलाने के पहले अतिक्रमणकारियों को माइकिंग कर अल्टीमेटम दिया गया था। दूसरी ओर संतोष कुमार उर्फ बजरंगबली ने लोक शिकायत निवारण में वाद दायर किया था। जिसके बाद नदी किनारे अतिक्रमण हटाने का निर्देश सीओ को मिला।
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | Gaighat News | गायघाट और बेनीबाद के ग्रामीणों सुनिए...कीजिए 112 पर फोन 10 मिनट में पहुंचेगी पुलिस

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें