अप्रैल,20,2024
spot_img

#ChapraNews-छपरा में अनियंत्रित ट्रक से 2 बाइक सवार युवकों की कुचलकर मौत, हंगामा

spot_img
spot_img

छपरा,देशज न्यूज। सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के लालू टोला गांव के समीप शीतलपुर-गोपालगंज स्टेट हाईवे पर  गुरुवार की सुबह  अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद डाला। इससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।

 

घटना से आक्रोशित  ग्रामीण सड़क जाम करने का प्रयास करने लगे मगर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर उन्हें ऐसा करने  से रोका व दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti News| बासोपट्टी विद्यालय की रसोईया पवित्री की मिली खेत से लाश...Body पर हथियार के जख्म...Suspicion की मिस्ट्री@ Murder After Rape?

दोनों युवकों की उम्र 25 से 30 वर्ष है, जिनकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस दोनों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने में कामयाब रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान सीतलपुर से गोपालगंज की तरफ जा रहे ट्रक ने दोनों को कुचल डाला। दोनों की  घटनास्थल पर ही मौत हो गई।Road accidents two deaths

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Khutauna News | मौत बुलाकर लाया ननिहाल...तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला...10 साल के आयुष की Death On The Spot

 

दरियापुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मृतकों की उनकी बाइक के आधार पर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी जेेेब से ऐसा कुछ भी बरामद नहीं हुआ है, जिससे उनकी तत्काल पहचान हो सके। फिलहाल सभी थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी गई है और पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।Road accidents two deaths

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें