अप्रैल,23,2024
spot_img

दरभंगा से भागलपुर जा रही बस की ट्रक में टक्कर, 9 प्रवासी मज़दूरों की मौत, दर्जन भर जख्मी

spot_img
spot_img
spot_img

भागलपुर, देशज न्यूज। देश के विभिन्न प्रदेशों से बिहार आ रहे प्रवासी मज़दूरों की परेशानी खत्म होती नहीं दिख रही है। कोई सैंकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहा है, तो कहीं मजदूरों से भरे वाहन सड़क हादसे का शिकार हो रहे हैं। हर हालत में मौत मजदूरों की ही हो रही है।

मंगलवार को तड़के जिले के खरीक थाना क्षेत्र के अंभो चौक के पास प्रवासी मजदूरों को लेकर दरभंगा से बांका जा रही एक बस की सीधी टक्कर ट्रक से हो गई। जिस ट्रक से बस की टक्कर हुई है उस पर लोहे का पाइप लदा था। टक्कर के बाद ट्रक पलटने से उस पर सवार मजदूर ट्रक में लदे लोहे के पाइप के नीचे दब गए। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है।

मलवे दबा शव
मलवे दबा शव

अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।  बस में सवार दर्जन भर प्रवासी मजदूर भी घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कई मजदूर जो  ट्रक पर सवार थे अभी भी लोहे के पाइप के नीचे दबे हुए हैं। प्रवासी मजदूरों से भरी बस और ट्रक में सीधी टक्कर हुई जिसमें ट्रक सड़क किनारे खड्डे में पलट गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रवासी मजदूरों को लेकर बस दरभंगा से बांका जा रही थी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics News | Lok Sabha Elections 2024 | हुज़ूर... आपका भी एहतराम करता चलूं

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस सहित कई थानों की पुलिस और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैंं। फिलहाल सड़क किनारे गड्ढे से जेसीबी लगाकर पाइप को हटाया जा रहा है। लोहे के पाइप के नीचे अभी भी शव के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है।  घायलों में कई मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच भागलपुर भेज दिया गया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें