मार्च,29,2024
spot_img

बेतिया में विवाहिता के साथ रेप के बाद हत्या, सरेह में मिला महिला का शव

spot_img
spot_img

बेतिया, 31 मार्च। बेतिया पुलिस जिला के मझौलिया थाना अंतर्गत हरपुर गढ़वा पंचायत के बथना गांव वार्ड 01 के सरेह में विवाहिता मेहरूम नेशा (30) का शव पुलिस ने मंगलवार को बरामद किया।

 इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बुधवार को बताया कि महिला की पहचान लाल मोहम्मद तेली उर्फ भुअर गद्दी की पत्नी मेहरूम नेशा के रूप में हुई हैं । पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का पता लग सकेगा।ग्रामीणों ने बताया कि लालमहम्मद की पहली पत्नी भी मर चुकी है। यह दूसरी पत्नी है।
लालमहम्मद हल्द्वानी में रहकर काम करता है और एक उसका बेटा भी साथ मे रहता है। मृतिका के दो बच्चे है, एक पुत्र और एक पुत्री है।  बीती रात करीब 9 बजे मेहरून नेशा की मोबाइल की घण्टी बजी।वह बात करते करते घर से बाहर निकली और किसी से मिलने सरेह की ओर गयी।रात में वह लौटी नही। सुबह शौच करने गये महिलाओ ने शव को औंधे मुंह लेटे देखा।शव मिलने की खबर जंगल के आग की तरह फैल गयी।
पंचायत की मुखिया साजदा तब्बसुम की खबर पर पुलिस हरक्क्त में आयी।प्र त्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसके शरीर पर कई जख्म पाये गये है।मुंह से रक्तस्राव भी हुआ है। बहरहाल पोस्टमार्टम के बाद ही मामले का खुलासा होगा। पुलिस को दिये गये बयान में उसकी सौतेली लड़की ने पुलिस को बताया कि रात नौ बजे वह बात करते करते बाहर निकली और वापस नही लौटी।
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News : Gaighat में सड़क से 50 फीट पर...फेंका मिला युवक का शव, हत्या या...?

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें