अप्रैल,26,2024
spot_img

राजनीतिक रंग जब चढ़ा तो होली का रंग उतर गया…मधुबनी पुलिस की किरकिरी, सरकार की फजीहत के बीच आखिरकार मुहम्मदपुर नरसंहार का मास्टमाइंड रावण साथियों के साथ नेपाल से गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी। राजनीतिक रंग जब चढ़ा तो होली का रंग उतर गया। दरअसल, जिस हत्याकांड की पूरे बिहार ही नहीं देश व विदेशों में खूब चर्चा होने लगी तो सरकार पर किरकिरी का रंग चढ़ने लगा। सीएम नीतीश कुमार ने भी कहा, दोषी बख्शे नहीं जाएंगें मगर, तेजस्वी ने मंगलवार को मुधबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव पहुंचकर वहां होली के दिन हुए सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों पर सत्ता संरक्षण की बात कहकर सरकार को जमकर घेरा और पुलिस प्रशासन की वर्दी पर अपराधियों के छींटे रंग-पुत दिए तो फिर सरकार की होली का हैंगऑवर उतर गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Darbhanga Court News | दरभंगा क्राइम की नई कड़ी... Bihar Industrial Area Development Authority के अधिकारियों पर Criminal Case

 

 

 

बीती रात, कांड के मुख्य आरोपी प्रवीण झा उर्फ रावण को पुलिस ने पड़ोसी देश नेपाल  गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ मामले के कई अन्य आरोपित भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। एसपी डॉ. सत्यप्रकाश ने इसकी पुष्टि करते अभी इससे अधिक कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। मगर अब, इतना तय है, वर्दी पर लगे दाग और सरकार की हो रही फजीहत का हिसाब मधुबनी के तेज-तर्रार एसपी जरूर लेंगे।  जल्द ही पूरे मामले का पटाक्षेप होगा।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Darbhanga Court News | शराब तस्करी का दो-दो सजायाफ्ता...Special Judge1 Shriram Jha की Court का कड़ा फैसला, मिली Sunny और Rajesh को 5 साल की सजा

 

 

जानकारी के अनुसार, महमदपुर गांव में होली के दिन हुई जमकर गोलीबारी में पांच लोगों सुरेंद्र सिंह के तीन पुत्र रणविजय सिंह, विरेंद्र सिंह व अमरेंद्र सिंह, उनके भतीजे राणा प्रताप सिंह एवं रुद्रनारायण सिंह की हत्या हो गई थी वहीं एक जख्मी हैं जिसकी अभी भी हालत नाजुक है। मृतकों में तीन सगे भाई थे, जबकि एक बीएसएफ का जवान था। इधर, हर राजनीतिक दल के लोग मुहम्मदपुर को फिलहाल अपना ठिकाना बना लिया है। उठते हैं और रोटी सेंकने पहुंच जा रहे पीड़ितों के घर…राजनीति का वही पुराना फंडा…।राजनीतिक रंग जब चढ़ा तो होली का रंग उतर गया...मधुबनी पुलिस की किरकिरी, सरकार की फजीहत के बीच आखिरकार मुहम्मदपुर नरसंहार का मास्टमाइंड रावण साथियों के साथ नेपाल से गिरफ्तार

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Rohtas News| Excise Department के Joint Secretary Shailendra Nath की मौत, कार का चक्का फटा, पेड़ से टकराई, चालक नाजुक

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें