मार्च,28,2024
spot_img

आरा नगर निगम में करोड़ों के खरीदे चलंत शौचालय भ्रष्टाचार की खोल रहे हैं पोल, गोरखधंधे देख शहरवासियों को भी आती शर्म है

spot_img
spot_img
आरा। भोजपुर जिले के आरा नगर निगम में विकास के नाम पर खरीददारी में भारी लूट खशोट जारी है।आरा नगर की साफ सफाई के लिए खरीदी जाने वाली गाड़ियों से लेकर सफाईकर्मियों की की तैनाती तक मे नगर निगम प्रशासन लूट मचाकर रख दिया है।कचरा के उठाव से लेकर कचरा फेंकने तक मे नगर निगम ने नगर को गन्दगी और जहरीली हवाओ के बीच धकेल दिया है। आरा नगर निगम में विकास के नाम पर चल रहे गोरखधंधे को देखकर शहरवासी भी शर्मा जाते हैं। भोजपुर के जनप्रतिनिधि,नगर पर्षद,अधिकारी सबके सब नगर निगम की लूट को अपनी आंखों से देखने के बावजूद बोलने और कार्रवाई करने से परहेज कर रहे हैं।
भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान,नमामि गंगे और बिहार सरकार की लोहिया स्वच्छ मिशन के अंतर्गत आरा शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने,शहर को साफ सुथरा कर स्वच्छ बनाने और नगर को चकाचक करने के उद्देश्य से आरा नगर निगम द्वारा 20 चलंत शौचालय की खरीददारी की गई थी।नगर निगम की लूट पाट की नीति के कारण आज इन चलंत शौचालयों का लाभ आम आदमी और नगरवासियों को नही मिल रहा है।
इन शौचालयों की खरीददारी के बाद अधिकारियों और नगर निगम के जनप्रतिनिधियों का स्वार्थ पूरा हो गया और इसके संचालन,रखरखाव से उन्हें कोई लेना देना अब नही रह गया है। सरकार ने घनी आबादी के क्षेत्र बाजार, बस अड्डे,सब्जी मंडी,चौक चौराहों पर इन चलंत शौचालयों को लगाने का निर्णय लिया था और इसके तहत आरा नगर निगम में 20 चलंत शौचालय खरीदे गए थे।सरकार का मकसद था कि ऐसे सार्वजनिक स्थलों पर शौचालय नही होने से इन स्थलों पर लोगो को शहर में किसी तरह की परेशानी नही हो सके और नगरवासियों को इस चलंत शौचालय का लाभ मिल सके।
सरकार ने इस उद्देश्य के साथ भी चलंत शौचालय खरीदने के नगर निगम को पैसे दिए जिसके तहत रिक्शा चालक,ठेला चालक सहित आरा नगर के बाहर से शहर में बाजार करने आये लोगों को शौचालय की जरूरत पूरी हो जाय। आरा नगर निगम ने सरकार और लोगो की मंशा पर एकसाथ पानी फेर दिया है। आरा नगर निगम ने 65 लाख प्रति चलंत शौचालय के हिसाब से कुल 20 चलंत शौचालय खरीदे थे। करोड़ो रूपये की लागत से खरीदे गए चलंत शौचालय का लाभ नगर के लोगो को नही मिल रहा है।
स्थिति यह है कि करोड़ो की लागत से खरीदे गए ऐसे चलंत शौचालय नगर निगम की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है।चलंत शौचालय की खरीद में कमीशन के रुपये जिनको मिलना था वह तो मिल गया Procurement of crores of toilets in Ara Municipal Corporatio लेकिन इस बात को अधिकारी और नगर निगम के जनप्रतिनिधि भुल गए कि इसका लाभ लोगो को मिल रहा है या नही मिल रहा है।
ये चलंत शौचालय सडको के किनारे, रमना मैदान,कूड़े कचरे के ढेर पर खड़े मिल जाएंगे।चलंत शौचालयों के टायर पंक्चर हैं,टायर फट गए हैं और नगर निगम में व्याप्त लूट खशोट और भ्रष्टाचार की तस्वीर ये चलंत Procurement of crores of toilets in Ara Municipal Corporatio शौचालय सहज ही प्रस्तुत कर रहे हैं। इन चलंत शौचालय पर पानी की टंकी है लेकिन उसमें पानी नही है।सर्फ और साबुन नही है।कोई कर्मी नही है।बेसिन टूटा हुआ है।दरवाजे और खिड़कियां जर्जर है। कागज पर आरा नगर निगम में 20 चलंत शौचालय सरकार की फाइलों की शोभा बढ़ा रहे हैं।
सचाई इससे अलग है।कागज पर इन चलंत शौचालयों के लिए कर्मी नियुक्त हैं उनका भुगतान भी हो रहा है और लाखों रुपये का घोटाले अशिकारियो की मिलीभगत से हो रहा है। आरा के रमना मैदान,मिशन स्कूल,बीबीजान के हाता, नगर निगम के आसपास,रमना मैदान सहित अन्य जगहों पर खड़े किए गए चलंत शौचालय नगर निगम की लूट Procurement of crores of toilets in Ara Municipal Corporatio खशोट की पोल खोल रहे हैं।
सूत्र बताते हैं कि आरा नगर निगम में सफाई कर्मियों की संख्या कागज पर कुछ और है उनका कागज पर भुगतान भी वैसे ही होता है किंतु धरातल पर कार्यरत सफाई कर्मियों की संख्या में भारी अंतर है।कागज पर सफाईकर्मियों की अधिक संख्या दिखाकर पैसे की अवैध निकासी हो रही है। फिलहाल आरा नगर निगम के अधीन आने वाले आरा शहर में साफ Procurement of crores of toilets in Ara Municipal Corporatio सफाई की केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाएं लूट की बलि चढ़ कर रह गयी है।नगर की साफ सफाई बदतर स्थिति में पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें:  Chirag Paswan's LJP (R) News | चिराग की LJP (R) टूटी, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का इस्तीफा, चिराग पर बरसे, कहा मैं साधु तो नहीं

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें