अप्रैल,19,2024
spot_img

आरा की बहू और बिहार दूरदर्शन कीउद्घोषक प्रतिभा वशिष्ठ बनीं फिल्म प्रमाणन बोर्ड सलाहकार समिति सदस्य,

spot_img
spot_img

आरा।अपने बेहतर उद्घोषणा से भोजपुर जिले का नाम रौशन करने वाली बड़हरा की बेटी और संदेश प्रखंड की बहू प्रतिभा वशिष्ठ (Pratibha vashishth) को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (कोलकाता) के सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया है। इस फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड को सेंसर बोर्ड के नाम से जाना जाता है।

 बता दें कि प्रतिभा वर्तमान में दूरदर्शन बिहार चैनल में उद्घोषक के पद पर कार्य कर रही हैं। इससे पूर्व भी प्रतिभा जी न्यूज व अन्य चर्चित चैनलों में कार्य कर चुकी हैं। प्रतिभा की उद्घोषक के रूप में विशेष योग्यता को देखते हुए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने बिहार से इन्हें इस कमेटी का सदस्य नामित किया है। प्रतिभा अपने उद्घोषण के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए युवाओं के बीच भी काफी लोकप्रिय हैं।
 भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की सलाहकार समिति का सदस्य बनने के बाद पहली बार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा ने बताया कि बोर्ड से जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है। लंबे समय से दूरदर्शन से जुड़ने और उद्घोषक के रूप में कार्य करने के अनुभव का इस्तेमाल वह का अनुभव वे फिल्मो के गुणवत्तापूर्वक प्रमाणन और प्रदर्शन के लिए चयन करने में करेंगी।
प्रतिभा को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (कोलकाता) के सलाहकार समिति का सदस्य नामित किये जाने पर भोजपुर की कई बेटियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Khutauna News | मौत बुलाकर लाया ननिहाल...तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला...10 साल के आयुष की Death On The Spot

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें