अप्रैल,25,2024
spot_img

बिस्फी में पैक्स अध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण, सात उम्मीदवार आजमा रहे भाग्य

spot_img
spot_img
spot_img

बिस्फी देशज रिपोर्टर। प्रखंड क्षेत्र क्षेत्र के चहुटा,सादुल्लापुर,पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों एवं बलहा पंचायत के प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्यो का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया। पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चहुटा में तीन एवं सादुल्लापुर में चार कुल सात उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमा रहे थे। बलहा में प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्य पद के लिए एक ही सीट पर दो उम्मीदवारों के बीच चुनाव सम्पन्न कराया गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Benipatti News | बरही गाछी सड़क किनारे गड्ढे से मिली लाश...अज्ञात

चुनाव सुबह के सात बजे प्रारंभ हुआ, जो साढ़े चार बजे तक करवाया गये। किसी भी जगह से किसी तरह अप्रिय घटनाओं की सुचना नहीं मिली। वरिय समाहर्ता सह वरिय पदाधिकारी किशोर कुमार,बीडीओ बालेन्दु नारायण पांडेय,सेक्टर मजिस्ट्रेट अहमर अब्दाली,बीसीओ अश्विनी कुमार राकेश कुमार एवं बिस्फी थानाध्यक्ष संजय कुमार, एसआई सुरेंद्र यादव एहतियात के तौर पर इन तीनों पंचायतो में आते जाते दिखें। समाचार लिखे जाने तक प्रखंड मुख्यालय स्थित टीपीसी भवन के सभागार में मतगणना करने की तैयारी की जा रही थी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें