मार्च,29,2024
spot_img

Women Help Desk: बिहार में महिलाएं बनेंगी संबल, अब सभी थानों में होगा महिला हेल्प डेस्क

spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। फरियाद लेकर थाने पहुंचने वाली महिलाओं को अब परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। एफआईआर दर्ज करानी हो या फिर सनहाथाना में किसी तरह का कोई काम होने पर महिला पुलिसकर्मी उनकी मदद करेंगी। जरूरी हुआ तो उन्हें कानूनी पहलुओं से भी अवगत कराया जाएगा। बिहार के सभी (Women help desk will now be available in all police stations for women facing problems in Bihar) थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इसे मूर्त रूप दे दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | बिहार से Ranchi जा रही बस से मिलीं विदेशी मूल सिगरेट का जखीरा

अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) के अधीन कमजोर वर्ग आता है। यह महिलाओंअनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अलावा वरीय नागरिकों की समस्याओं पर विशेष रूप से काम करता है। थाना पहुंचने पर महिलाओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए सीआईडी द्वारा सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाने का (Women help desk will now be available in all police stations for women facing problems in Bihar) निर्देश दिया गया है।

थाना स्तर पर महिलाओं की मदद के लिए बनने वाले हेल्प डेस्क पर महिला पुलिसकर्मी की तैनाती होगी। जो महिलाएं फरियाद के लिए थाना पहुंचती हैंउनसे बात करेगी। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए पहल करना भी महिला पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी होगी। यदि जरूरत पड़ी तो उन्हें थाना प्रभारी के पास भी ले जाएंगी। जानकारी के (Women help desk will now be available in all police stations for women facing problems in Bihar) अनुसार, बिहार में कुल 1064 थाने हैं। इसके अलावा 225 आउट पोस्ट (ओपी) भी राज्य में कार्यरत है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | बिहार से Ranchi जा रही बस से मिलीं विदेशी मूल सिगरेट का जखीरा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें