अप्रैल,19,2024
spot_img

पटना : दो महीने पहले चोरी प्रिंस दिल्ली से बरामद, बेचने की थी तैयारी, 5 गिरफ्तार

spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। पुलिस ने पीएमसीएच से दो महीने पहले चुराए गए एक साल के प्रिंस को पटना पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है। पता चला है कि दिल्ली में उसे बेचने की तैयारी चल रही थी।

पुलिस उसे दिल्ली से पटना लेकर आ गई है। सीनियर एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा के मुताबिक 24 अगस्त को पीएमसीएच से बच्चे की एक महिला चोरी कर फरार हुई थी। उस महिला समेत 5 अन्य लोगों को अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया गया है. पता चला है कि महिला और उसके साथियों ने प्रिंस को बेचने बड़ी डील की थी। प्रिंस को बेचने के लिए मोटी रकम की भी डिमांड भी तकरीबन पूरी हो चुकी थी।पटना : दो महीने पहले चोरी प्रिंस दिल्ली से बरामद, बेचने की थी तैयारी, 5 गिरफ्तारएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि पुलिस की एक विशेष टीम की ओर से लगातार इस मामले की जांच कर रही थी। बच्चा को चुराने वाली महिला तक पहुंचने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर महिला की फोटो निकालकर जारी की थी। कई लोगों से पूछताछ करने के बाद प्राप्त हुई जानकारी से पुलिस शातिर महिला तक पहुंच गई।

एक के बाद एक मिल रहे सुराग पुलिस की तफ्तीश को दिल्ली तक ले गए। सिटी एसपी सेंट्रल विनय तिवारी की देखरेख में पीरबहोर थाना से पुलिस की स्पेशल टीम पटना से दिल्ली रवाना की गई. इसके बाद वहां से प्रिंस को सही सलामत बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | बिहार से Gujrat जा रहे 17 नाबालिग बच्चों की Trafficking का भांडा फूटा, Rescue, मदरसा में पढ़ाने के नाम पर Muzaffarpur से Avadh Express Train से भेजे जा रहे थे Gujarat

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें