अप्रैल,24,2024
spot_img

ट्रकों का पहिया थमा, बेमियादी हड़ताल के पहले ही दिन दिखा सड़कों पर असर..आगे क्या होगा

spot_img
spot_img
spot_img

पटना/समस्तीपुर, देशज न्यूज। बिहार ट्रक मालिक एसोशिएशन ने 20 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चिततकालीन हड़ताल का आह्वान किया है। सोमवार यानि आज हड़ताल का पहला दिन है और पहले दिन ही पूरी ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पर इसका असर दिखने लगा है।

बिहार में आज से ट्रकों की बेमियादी हड़ताल शुरू करते हुए राज्य के पांच लाख ट्रक ऑपरेटर सुबह छह बजे से पूरे प्रदेश में ट्रकों का चक्का जाम कर दिया। बिहार ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन की ओर से 21 सूत्री मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल पर जाने की घोषणा से पूरे प्रदेश में इसका असर पड़ना तय माना जा रहा है।

ट्रकों का पहिया थमा, बेमियादी हड़ताल के पहले ही दिन दिखा सड़कों पर असर..आगे क्या होगावहीं, समस्तीपुर से मिली जानकारी के अनुसार,  समस्तीपुर में ट्रक एसोसिएशन के लोगों ने एनएच-28 पर उतरकर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। साथ ही कहा कि देश में इस कोरोना संक्रमण में भी माल ढोने में ट्रकों से जिस तरह काम लिया गया उस तरह से सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics News | Lok Sabha Elections 2024 | हुज़ूर... आपका भी एहतराम करता चलूं

बिहार की कई पुल-पुलिया को कमजोर बताकर इनपर ट्रकों का परिचालन बंदकर दिया गया, लेकिन ट्रकवालों से टैक्स लिया जा रहा है। सभी तरफ नो एंट्री लगा दिया गया है।

वहीं,ट्रकों की हड़ताल यदि लंबे समय तक जारी रही तो फलों, सब्जियों व अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों के और बढ़ने की आशंका है। एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु शेखर प्रसाद सिंह व महासचिव राजेश कुमार ने कहा, राज्य सरकार के बार-बार आश्वासन के बावजूद उनकी समस्याओं के निदान के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया और न ही उनकी मांगें मानीं जाती है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | पद्मश्री Shivan Paswan पद्मश्री Shanti Devi...गोदना पेंटिंग का नव अध्याय अब तेरे नाम से शुरू...शिवन-शांति...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें