अप्रैल,27,2024
spot_img

बोले राजद के जगदानंद, नीतीशजी हिम्मत है तो मेरे दस्तावेज को चुनौती दीजिए, मेरे सामने आइए

spot_img
spot_img
spot_img

पटना,देशज न्यूज।  बिहार की सत्ता में 15 सालों से राज कर रही सरकार लालू-राबड़ी के शासनकाल को बार -बार जंगलराज कह रही है। इसका  जवाब देते हुए राजद ने बुधवार को  नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला और  कहा कि अगर लालू-राबड़ी का शासनकाल जंगलराज था तो वर्तमान सरकार के राज में महा जंगलराज है।

इस बात को हाईकोर्ट ने भी माना है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रेस वार्ता कर अपराध का  तुलनात्मक आंकड़ा पेश करते हुए कहा कि कल यदि जंगलराज तथा महाजंगलराज है तो इन आंकड़ों को आप खुद ही देख लीजिए कहने की जरुरत नहीं है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि बिहार की एनडीए सरकार जंगलराज की  माला जपकर ही जदयू-भाजपा बिहार की सत्ता पर काबिज हैं। लेकिन पिछले 10 साल के शासनकाल में बिहार की जो स्थिति हो गई है वह जंगलराज नहीं महाजंगलराज है।

बोले राजद के जगदानंद, नीतीशजी हिम्मत है तो मेरे दस्तावेज को चुनौती दीजिए, मेरे सामने आइएसिंह ने कहा कि मैं बिहार के सीएम नीतीश कुमार से कहा चाहता हूं कि अगर उनमें हिम्मत हो तो बताएं, अगर जंगलराज वो था तो वर्ष 2005 से अबतक बिहार में अपराध के जो आंकड़े बता रहे हैं वह क्या है। जगदानंद सिंह ने कहा है कि प्रदेश में 1990 से 2005 तक अपराध की घटनाएं घटीं । प्रति एक लाख पर अपराध की घटनाएं कम हुईं  लेकिन 2005 के बाद नीतीश कुमार के शासनकाल में अपराध तेजी से बढ़ा। यह हम नहीं कह रहे हैं । यह प्रदेश में अपराध के जो सरकारी आंकड़े हैं  वे कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jayanagar News| प्रेम अगन में विघ्न...प्रेमी निकला धोखेबाज...गर्भवती किया, छोड़ा, Punjab में FIR...@फिर Zero FIR अब Jaynagar Police के पास

अगर हिम्मत है तो मेरे दस्तावेज को चुनौती दीजिएफिर मेरे सामने आइए। जगदानंद सिंह ने कहा कि नीतीश जी आपने अपराध को 80 प्रतिशत पर पहुंचा दिया, फिर भी जनता को बरगला रहे हैं। मुख्यमंत्री तो आप ही हैंफिर इसका जिम्मेवार भी तो कौन हुआ। नीतीश कुमार ने  बिहार को बर्बाद कर दिया और इस बार कोरोना ने उनको नंगा कर दिया। अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा मजदूरों को लाओ। हमारे नेता तेजस्वी यादव ने तो पहले ही कहा था, बिहार के प्रवासी श्रमिकों को वापस लाया जाएलेकिन नीतीश कुमार लॉकडाउन का हवाला देते रहे। 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें