मई,8,2024
spot_img

बिहार किसान आंदोलन : FIR पर आगबबूला तेजस्वी,कहा-दम है तो गिरफ्तार करे निकम्मी सरकार

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली, देशज न्यूज। बिहार के नेता प्रतिपक्ष राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने राज्य की नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने किसान आंदोलन के मुद्दे पर एनडीए सरकार को निकम्मी और डरपोक करार देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के समर्थन में धरना देने को लेकर उनके समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है।

तेजस्वी ने बिहार सरकार का नाम लेते हुए कहा (tejashwi-yadav-targeted-the-nitish-government-for-the-farmer-movement) कि बिहार की कायर और निक्कमी सरकार ने किसानों के पक्ष में आवाज उठाने के जुर्म में हर पर एफआईआर दर्ज की है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि दम हो तो गिरफ्तार करो, अगर नहीं करोगे तो इंतजार के बाद में खुद अपनी गिरफ्तारी दूंगा।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, ‘डरपोक और बंधक मुख्यमंत्री की अगुवाई में चल रही बिहार की कायर और निक्कमी सरकार ने किसानों के पक्ष में आवाज उठाने के जुर्म में हम पर FIR दर्ज की है। दम है तो गिरफ्तार करो,अगर नहीं करोगे तो इंतजार बाद स्वयं गिरफ्तारी दूंगा। किसानों के लिए एफआईआर (FIR) क्या अगर फांसी भी देना है तो दे दिजीए।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics News| Bihar Lok Sabha Elections News| राजद को लाभ, राजद को हानि...एक गए, एक रास्ते से हटे, तीसरे ने धमकाया

तेजस्वी यादव ने बीते शनिवार को अपने समर्थकों के साथ पटना के गांधी मैदान में नए कृषि कानूनों के खिलाफ धरना दिया था। इस धरने को लेकर पटना पुलिस ने तेजस्वी और उनके 18 समर्थकों और 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ बिना इजाजत धरना देने का मामला दर्ज किया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें