अप्रैल,18,2024
spot_img

#BPSCCheif- बीपीएससी के अध्यक्ष बनाए गए पूर्व आईएएस आरके महाजन

spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी व शिक्षा विभाग के पूर्व अपर मुख्य सचिव आरके महाजन को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।RK Mahajan appointed BPSC Cheif

 

बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष शिशिर सिन्हा का कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्त हो जाने के बाद राज्य सरकार ने आरके महाजन को यह कार्यभार सौंपा है।RK Mahajan appointed BPSC Cheif

 

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | Gaighat News | पहुंचे BDO, गायघाट पुलिस की अन्याय पर मरहम कब!...Indefinite Fast Continues

सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव हिमांशु कुमार राय ने इस संबंध में सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी ।  अधिसूचना के मुताबिक वर्ष 1987 बैच के सेवानिवृत आईएएस अफसर आरके महाजन को उनकी सेवानिवृति के बाद 1 सितंबर, 2020 से बीपीएससी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष शिशिर सिन्हा का कार्यकाल विगत 19 जुलाई को ही समाप्त हो चुका है। ऐसे में राज्य सरकार ने  लखीसराय के पूर्व जिलाधिकारी शोभेंद्र कुमार चौधरी को बीपीएससी के अध्यक्ष का प्रभार सौंपा था। लेकिन अब राज्य सरकार ने आरके महाजन को नियमित अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। वह कल अपना कार्यभार संभाल लेंगे।RK Mahajan appointed BPSC Cheif

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें