अप्रैल,20,2024
spot_img

आंदोलित किसानों के समर्थन में उतरा राजद, गांधी मैदान में कल धरना देंगे राजद नेता व कार्यकर्त्ता

spot_img
spot_img

तेजस्वी ने कहा, बिहार में धान खरीद को लेकर झूठ बोल रही है सरकार   

पटना, देशज न्यूज । दिल्ली की सीमा पर आंदोलित किसानों के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में भी विपक्षी दलों को एकजुट करने की पहल शुरू कर दी है। राजद (RJD support to farmers movement) की ओर से कल शनिवार को पटना के गांधी मैदान में गांधी प्रतिमा के समीप सुबह 10 बजे से धरना दिया जाएगा।

राजद ने इसके लिए अन्य विपक्षी दलों से भी समर्थन मांगा है। शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर तेजस्वी यादव ने कहा कि किसानों को मेहनत की कमाई का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। नए कृषि कानून के जरिए उन किसानों को धोखा दिया जा रहा है, जिन्होंने राजग को अपना समर्थन दिया था। उन्होंने कहा कि इस कानून में सरकारी समर्थन मूल्य का जिक्र तक नहीं है।

देखें देशज टीवी लाइव
[su_youtube url=” https://youtu.be/XBfeCgpCf4A “]

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Khutauna News | मौत बुलाकर लाया ननिहाल...तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला...10 साल के आयुष की Death On The Spot

तेजस्वी ने किसान संगठनों से अपील है कि वे नए कानून के खिलाफ सड़कों पर आएं और आंदोलन को मजबूत करें। हरियाणा-पंजाब और यूपी के किसान आंदोलित हैं। केंद्र ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा कर रखा है, मगर यह समझ से परे है कि एमएसपी को खत्म कर दिया जाएगा तो यह कैसे संभव है। तेजस्वी ने नए कृषि कानून को किसान विरोधी बताया और कहा कि यही एक क्षेत्र बच रहा था, इसको भी निजी कंपनियों को दिया जा रहा है।

यह किसानों की बेहतरी के लिए नहीं, बल्कि बर्बादी के लिए है। कोरोना की आड़ में सबको तबाह किया जा रहा। लोक उपक्रमों को निजी हाथों में बेचा जा रहा है। तेजस्वी ने कहा कि किसानों को ठगा जा रहा है। उन्हें फसलों का सही मूल्य मिलना चाहिए। बड़ी संख्या में किसान कर्जदार हैं। आत्महत्या कर रहे हैं। बिहार की 70-80 फीसद आबादी कृषि पर निर्भर है। कानून बनाने से पहले उन्हें परामर्श कर लेना चाहिए था, जो नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें:  First Phase Voting | Bihar Lok Sabha Election 2024 Live | नक्सल के 4 गढ़...Aurangabad, Gaya, Nawada और Jamui में, महापर्व का प्रथम दिन....वोट का चोट

उन्होंने कहा कि बिहार में कहीं भी धान की खरीद नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री भी झूठ बोल रहे हैं। इस मौके पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि सरकार कहती है कि पहले बिहार में खरीदारी नहीं होती थी। उन्हें मैं याद दिला देता हूं कि वर्ष 1994 से ही खरीदारी हो रही है। तब लालू प्रसाद की सरकार थी। 12 वर्षों तक यह योजना चली है। राजग की सरकार आई तो वर्ष 2006 में बिहार में मंडी व्यवस्था खत्म कर दी गई।(RJD support to farmers movement)

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| Muzaffarpur के आभूषण कारोबारी से 51 Lakh की लूट, 4 States Connection पर क्या कहा Encounter Specialist, IG Shivdeep Lande

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कृषि कानून को बदलने की मांग की है। तेजस्वी ने कहा कि हमारा विरोध जारी रहेगा और किसान विरोधी सरकार को हटाकर ही दम लेंगे। राजद नेता ने कहा कि केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानून के विरोध में बिहार के सभी जिलों में राजद ने प्रदर्शन किया। आगे भी करते रहेंगे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें