अप्रैल,26,2024
spot_img

RJD के जले पर सहयोगी दल हम ने छिड़का नमक, कहा…वरना अकेले रह जाइएगा तेजस्वी जी

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज । राजद के पांच विधान पार्षदों के पाला बदलने के बाद विरोधियों के साथ-साथ सहयोगी दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने भी तंज Ham attacks on RJD कस दिया है।

राजद के जले पर नमक छिड़कते हुए हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा है कि पैसे और बाहुबल के दम पर राजद जिन लोगों को विधान परिषद भेज रही है, उसके बाद उसका बुरा हश्र होना तय है।

हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा है कि तेजस्वी यादव को महागठबंधन में जल्द को-आर्डिनेशन कमेटी का गठन करना चाहिए वरना उनकी पार्टी में केवल लालू परिवार या तेजस्वी यादव ही अकेले बचेंगे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Araria News| Woman Gang Raped | मायके में महिला से चाकू के बल पर सामूहिक दुष्कर्म, मकई की खेत में 3 दरिंदे, उसी की साड़ी में हाथ-पैर बांधकर छोड़ा

जब से राजद के पांच विधान पार्षदों ने पार्टी छोड़ी है, तब से लगातार दानिश रिज़वान राजद पर Ham attacks on RJD इशारों-इशारों में ही हमला बोल रहे हैं। इससे पहले दानिश ने अपने ऑफिसियल फेसबुक अकाउंट से लिखा कि राजद के 5 एमएलसी ने पार्टी छोड़ी, दो दर्जन विधायक भी छोड़ सकते हैं तेजस्वी का साथ! तेजस्वी भाई को-आर्डिनेशन कमिटी बना लिजिए नहीं तो अकेले रह जाइएगा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें