मार्च,29,2024
spot_img

राजद में हर कदम इक जंग…एक बार फिर रामा सिंह की राजद में इंट्री पर ब्रेक

spot_img
spot_img

पटना,देशज न्यूज। लोजपा के पूर्व सांसद रामा सिंह को लेकर राजद के अंदरखाने में सियासी पारा चढ़ता ही जा रहा है। रामा सिंह 29 अगस्त को राजद का दामन थामेंगे इसका उन्होंने ऐलान भी कर दिया था। रामा सिंह के राजद में आने की खबर से रघुवंश सिंह काफी गुस्से में थे। उन्होंने पार्टी में अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा भी दे दिया था।

 

इसके बाद रामा सिंह की इंट्री कुछ दिनों के लिए टल गई थी। मगर 29 को आने की खबर एक बार फिर से रामा सिंह की टल गई और आगे क्या सियासी पारा है, क्या अंदरखाने में चल रही है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। हलांकि सूत्रों की मानें तो तेजस्वी के क्वारंटाइन होने की वजह से भी राजद में इंट्री का मामला कुछ दिनों के लिए रामा सिंह का टल गया है।Rama Singh’s entrenched RJD once again

 

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News : Gaighat में सड़क से 50 फीट पर...फेंका मिला युवक का शव, हत्या या...?

तेजस्वी के पीए संजय यादव कोरोना से संक्रमित बताए जाते हैं। एक बार फिर से रामा सिंह की तरफ से बताया गया कि वह 29 अगस्त को पार्टी में शामिल हो रहे हैं उनके इस ऐलान के बाद राजद के भीतर घमासान मच गया और विरोध शुरू हो गया।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News | बिहार से Ranchi जा रही बस से मिलीं विदेशी मूल सिगरेट का जखीरा

विरोध इतना बढ़ गया कि वैशाली से आए बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता तेजस्वी यादव के पास पहुंच गए और उनके सामने ही रामा सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस तरह राजद में मचे घमासान को लेकर हर कदम फूंक कर उठाना चाह रही है क्योंकि इस बार के चुनाव में आर पार की लड़ाई में एनडीए से किसी भी तरह से राजद मात खाने की मूड में नहीं है।Rama Singh’s entrenched RJD once again

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें