अप्रैल,19,2024
spot_img

PM मोदी ने बिहार को दिए 901 करोड़ के तोहफे, LPG पाइपलाइन, बॉटलिंग संयंत्रों का उद्घाटन

spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। बिहार में आगामी अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होना तय माना जा रहा है। इसको देखते हुए प्रदेश में सरकार विकासात्मक कार्याें व  परियोजनाओं को तेजी से बढ़ा रही है। इसी के तहत रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार को 901 करोड़ रुपए का तोहफा दिया है। वर्चुअल रैली से पीएम मोदी ने एक एलपीजी पाइपलाइन योजना व बॉटलिंग संयंत्रों का उद्घाटन किया।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | बिहार से Gujrat जा रहे 17 नाबालिग बच्चों की Trafficking का भांडा फूटा, Rescue, मदरसा में पढ़ाने के नाम पर Muzaffarpur से Avadh Express Train से भेजे जा रहे थे Gujarat

 

वर्चुअल रैली में पीएम ने कहा, जब कुछ साल पहले बिहार के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की गई थी तो उसमें बहुत फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर पर था। मुझे खुशी है, इसी से जुड़े एक महत्वपूर्ण गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट का लोकार्पण करने का अवसर मुझे मिला है। बिहार सहित पूर्वी भारत में सामर्थ्य की कमी नहीं है। ना ही प्राकृतिक संसाधनों का अभाव है, बावजूद बिहार व पूर्वी भारत विकास के मामलों में दशकों से पीछे रहा है। इसके बहुत सारी राजनीतिक वजह रहीं, आर्थिक व प्राथमिकताएं भी थीं। वहीं बिहार के युवाओं की प्रतिभा का प्रभाव चारो तरफ है। भारत सरकार में भी बिहार के कितने बेटे व बेटियां है जो देश की सेवा कर रहे हैं।

कहा,इतनी बड़ी वैश्विक महामारी देश के हर आदमी के लिए अनेकों परेशानियां लेकर आई है लेकिन इन परेशानियों के बाद भी देश नहीं रुका है, बिहार नहीं रुका है, बिहार थमा नहीं है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti News| बासोपट्टी विद्यालय की रसोईया पवित्री की मिली खेत से लाश...Body पर हथियार के जख्म...Suspicion की मिस्ट्री@ Murder After Rape?

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें