अप्रैल,25,2024
spot_img

फिर गुलाबों का मौसम खिलेगा…हौले-हौले लौटी ठंड, दो दिनों में तापमान 5 डिग्री तक गिरा

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। राजधानी में सुबह और शाम के तामपमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है. जिस कारण ठंड बढ़ने लगी है. इसका अहसास लोगों को भी होने लगा है। रात आठ बजे के बाद तापमान में अचानक तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा रही है। उसके बाद तापमान लगातार गिरते जा रहा है। आजकल सुबह वातावरण में कोहरा भी दिखाई देने लगा है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Election 2024 | Bihar News | Hot Politics|....पूर्णिया में Full On Action...बीमा भारती के दो पीए 10 लाख कैश के साथ धराए

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी संजय कुमार के मुताबिक पिछले दो दिनों से तामपमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. उम्मीद है कि अगले एक सप्ताह में राजधानी का तापमान सामान्य के करीब आ जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह-शाम चलने वाली शहर की हवा में पिछले दो दिनों से आर्द्रता भी बढ़ने लगी है। जिस कारण दिन के समय में भी ठंड का असर बढ़ने लगा है. हवा में फिलहाल 70 से 80 फीसद आर्द्रता दर्ज की गई है, जो सामान्य के करीब है। पटना के अलावा गया, भागलपुर एवं पूर्णिया के तापमान में गिरावट के कारण ठंड का असर दिखना शुरू हो गया है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून अब बिहार से लौट चुका है. इसके संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से भी घोषणा की जा चुकी है। अगर ताजा हालातों की बात की जाए तो अभी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके अगले 24 घंटे में और सशक्त होकर बांग्लादेश की ओर जाने की उम्मीद है। इसका आंशिक असर बिहार पर भी पड़ सकता है। यही कारण है कि राजधानी के आकाश में हल्के बादल भी देखने को मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  School Timing| Bihar News| स्कूलों का समय घटा, फिर बदली गईं स्कूलों की टाइमिंग...अब इतने बजे होंगी बच्चों की छुट्टी

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें