अप्रैल,19,2024
spot_img

सुशांत सिंह राजपूत के कुक से पटना पुलिस को मिले कई अहम सुराग, जानिए क्या राज खोले

spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। सुशांत सिंह राजपूत के कुक अशोक ने पटना पुलिस के सामने कई महत्वपूर्ण राज खोले हैं। पटना पुलिस को उसने बताया कि रिया का पूरा परिवार सुशांत के ही घर में रहा करता था। सभी मिलकर सुशांत को अक्सर डांट -फटकार भी लगाया करते थे। वे सभी सुशांत पर कई प्रकार के दबाव बनाया करते थे। रिया की बात नहीं मानने पर वह उनको ब्लैकमेल करती थी। मैं इसका विरोध करता था, इसी कारण रिया ने हमको हटा दिया था। Patna Sushant News

 

सुशांत और रिया के बीच की कुछ और बातें हैं, जिसे पुराने कुक ने टीम को बताया है। पटना पुलिस की टीम उस बिल्डिंग में भी गई जहां सुशांत की मौत हुई थी, वहां के गार्ड से भी पूछताछ हुई। अशोक से पटना पुलिस शुक्रवार को भी पूछताछ करेगी। पटना पुलिस ने गुरुवार को चार लोगों से पूछताछ की है। इसमें अशोक भी एक है। पटना पुलिस ने सुशांत की बहन मीतू का भी पहली दफा बयान दर्ज किया। मीतू सिंह का बयान दर्ज करने के लिए कई बार मुंबई पुलिस अपने पास बुला चुकी थी, लेकिन भरोसा न होने की वजह से वह वहां नहीं गई थी।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Laukahi News | घर के बरामदे पर सो रहे अय्यूब की चेहरे में गोली मारकर हत्या, सुबह जब परिजन उठे...सामने पड़ी थी लाश...Bullet Plate

पटना पुलिस की टीम के सामने उसने उन्हीं बातों को दोहराया, जो उनके पिता ने एफआईआर में दर्ज कराई है। सवालों के जवाब में मीतू ने कहा कि रिया चक्रवर्ती ने उनके भाई को पूरी तरह से अपने शिकंजे में ले  रखा था। उसकी अनुमति मिलने पर ही सुशांत घर वालों से मोबाइल पर बात करता था। सुशांत का लैपटॉप, एक मोबाइल और कुछ हार्डडिस्क रिया अपने साथ लेकर चली गई है। इस बात की जानकारी सुशांत ने ही उसे दी  थी। Patna Sushant News

 

पटना पुलिस ने सुशांत के दोस्त महेश शेट्ठी से भी बात की। यह वही दोस्त है, जिसके साथ सुशांत सिंह राजपूत केरल के कुर्ग जाकर फार्मिंग करना चाहते थे। चंद घंटों की पूछताछ में दोस्त महेश शेट्ठी ने भी कई बातें पटना पुलिस को बतायी हैं। सुशांत ने महेश से कहा था कि दूसरों के लिए बहुत काम कर लिए, अब अपने लिए कुछ करना है। उसने रिया के साथ सुशांत के रिश्ते की चर्चा करते हुए कहा कि दोनों के बीच अक्सर फिल्मों में काम करने को लेकर विवाद होता रहता था। Patna Sushant News

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Muzaffarpur Court में तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी पर परिवाद वाला आपराधिक मुकदमा

बैंक में चल रही है जांच

मुंबई में मौजूद चार ऑफसरों की टीम को पटना पुलिस ने दो भागों में बांट दिया है। इसमें एक टीम पूछताछ में लगी रही जबकि दूसरी टीम मुंबई में कोटक महिंद्रा बैंक के उस ब्रांच में जांच करने पहुंची, जहां सुशांत सिंह राजपूत का अकाउंट था। आरोप है कि 15 करोड़ रुपये दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर किये गए थे। अब इसके बारे में बैंक से डिटेल्स हासिल की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि वे रुपये किस-किस के अकाउंट में भेजे गए। वे सुशांत के जानने वाले लोग हैं या रिया के?Patna Sushant News

 

मुंबई पुलिस ने नहीं किया शेयर

मुंबई में जांच के दौरान पटना पुलिस की टीम को कई प्रकार की बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। पटना पुलिस के सूत्रों के अनुसार मुंबई पुलिस ने अब तक की जांच के दौरान किस प्रकार के सबूत जुटाए? किन-किन लोगों से पूछताछ की? क्या केस दर्ज किया और किस प्रकार की कार्रवाई उनकी तरफ से की गई? इस बारे में किसी भी प्रकार का ब्योरा अब तक पटना पुलिस को नहीं दिया है। दूसरी, तरफ ट्विटर के जरिए देश के गृह मंत्री से सुशांत की मौत की सीबीआई जांच की मांग करने वाली आरोपी रिया चक्रवर्ती पटना पुलिस के पूछताछ के डर से अपना घर छोड़ किसी दूसरी जगह चली गई हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | बिहार से Gujrat जा रहे 17 नाबालिग बच्चों की Trafficking का भांडा फूटा, Rescue, मदरसा में पढ़ाने के नाम पर Muzaffarpur से Avadh Express Train से भेजे जा रहे थे Gujarat

 

पटना पुलिस की टीम ने उस डॉक्टर से भी पूछताछ की है जो सुशांत का इलाज कर रहे थे। डॉक्टर ने पुलिस को कई सूचनाएं दी हैं। डाक्टर ने पटना पुलिस को बताया है कि वे सुशांत का किस तरह का ट्रीटमेंट कर रहे थे? किस तरह की दवा चलायी थी और क्यों? हर मेडिसिन का डोज कितना था?

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें