अप्रैल,16,2024
spot_img

बिना तैयारी मुंबई पहुंची पटना पुलिस, फंसे कई पेंच,रिया से पूछताछ में अभी करना पड़ेगा इंतजार

spot_img
spot_img
पटना,देशज न्यूज। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच के लिए मुम्बई पहुंची पुलिस को रिया से पूछताछ के लिए अभी कुछ और  इंतजार करना पड़ेगा।
दरअसल, पटना पुलिस की टीम के सामने तकनीकी  तौर पर अब कई तरह की परेशानियां सामने आ रही हैं। मुंबई से सूत्रों के जरिए जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार सबसे बड़ी दिक्कत पटना पुलिस की टीम के लिए यह है कि रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के लिए मुंबई की पुलिस ने  उससे कोर्ट से जारी  ऑर्डर की कॉपी मांग दी है, जो पटना से गई पुलिस टीम के पास नहीं है।
मुंबई के सूत्रों की मानें तो वहां पहुंचने से पहले पटना पुलिस की टीम ने मुंबई की पुलिस से कोई संपर्क  नहीं किया था। बुधवार को पटना पुलिस ने डीसीपी अकबर पठान के ऑफिस में मिलकर मदद मांगी है। लेकिन उन्होंने पटना पुलिस से कोर्ट का ऑर्डर मांगा है तब ही वह इस मामले में जांच में मदद का भरोसा दिया है। Patna Shushant singh
इसके साथ ही मुम्बई पुलिस ने सुशांत की फैमली पर भी कई सवाल खड़े  किए हैं। सूत्रों से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक मुंबई पुलिस ने सुशांत की बहन मीतू सिंह को अपना बयान दर्ज कराने के लिए कई बार बुलाया, पर वह  नहीं गई ।
दस  दिन पहले भी उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। सुशांत के पिता केके सिंह से बार-बार पूछा गया था, लेकिन उन्होंने कभी कुछ नहीं बताया। चचेरे भाई व विधायक नीरज सिंह बबलू मुंबई में रहने के बाद भी अपना बयान दर्ज करवाने नहीं आए और उन्होंने कुछ बताया भी नहीं। बहरहाल पटना पुलिस ने 15 करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन की डिटेल्स में मदद के लिए संपर्क साधा था।Patna Shushant singh
यह भी पढ़ें:  Patna High Court | पटना हाईकोर्ट का शिक्षकों के Certificates Case की जांच में बड़ा फैसला, Case Closed

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें