मार्च,28,2024
spot_img

बिहार पुलिस के 4 अफसरों के खिलाफ मुंबई थाने में महाराष्ट्र करणी सेना की शिकायत, FIR की मांग

spot_img
spot_img
पटना, देशज न्यूज। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में मंगलवार को बिहार पुलिस के 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन  में लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई है। यह ‌शिकायत महाराष्ट्र करणी सेना  ने दर्ज करवाई है जिसमें  इसे एफआईआर में बदलने की मांग की गयी है।
करणी सेना का आरोप है कि बिहार पुलिस अधिकारियों का कार्यक्षेत्र मुंबई में नहीं था बावजूद इसके वे जांच करने यहां आए, जबकि उन्हें एफआईआर मुंबई ट्रांसफर करनी चाहिए थी। साथ ही कहा गया है कि ऐसा नहीं करने की वजह से ही महाराष्ट्र और पुलिस की छवि धूमिल हुई है।
शिकायत  करने वाले अजय सिंह सेंगर महाराष्ट्र करनी सेना से जुड़े हैं और नवी मुंबई के न्यू पनवेल के रहने वाले हैं। उसने   बिहार पुलिस के  4 अफसरों के खिलाफ  बांद्रा थाना में ऑनलाइन कंप्लेन किया  है।
अपनी  शिकायत  में अजय सिंह सेंगर ने इंस्पेक्टर मो कैसर यासीन, मनोरंजन भारती, सब इंस्पेक्टर निशांत और दुर्गेश का नाम लिया है। इनके ऊपर आईपीसी की धारा 353/352 और 186 के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
अपनी शिकायत  में उन्होंने लिखा है कि बिहार पुलिस को मुंबई में जांच करने का कोई अधिकार नहीं था। उन्हें जीरो एफआईआर दर्ज कर केस मुंबई पुलिस को ट्रांसफर कर देना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया। मुंबई आकर बिहार पुलिस के अफसर खुद जांच करने लगे जो  पूरी तरह से गलत है। अजय ने  बिहार पुलिस की टीम पर सरकारी काम में बाधा डालाने और बांद्रा थाने   में दादागीरी करने का भी आरोप लगाया है। Patna Shushant News
यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News | Bettiah News | 8 साल की मासूम को अगवा कर किया गैंगरेप, फिर हत्या कर लाश को नदी किनारे फेंका, जुर्म का फुफेरा भाई है मास्टरमाइंड, शव मिलते ही उबले लोग, किया सड़क जाम, आगजनी

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें